AAP नेता सोमनाथ भारती को लेकर सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खबर; हाई कोर्ट के फैसले के बाद लिया यह एक्शन
Delhi High Court Decision: दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और AAP नेता सोमनाथ भारती की याचिका पर SC सुनवाई के लिए तैयार हो गया है. भारती ने दिल्ली हाई कोर्ट द्वारा उनकी उस याचिका को खारिज किए जाने के फैसले को चुनौती दी है, जिसमें उन्होंने मालवीय नगर सीट से भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय के निर्वाचन का विरोध किया था.
‘मुफ्तखोरी’ वाली याचिका पर जल्द सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, CJI बोले- ‘अभी हमारे पास बहुत काम है’
Supreme Court Of India: सुप्रीम कोर्ट ने चुनावों में मुफ्त रेवड़ियां बांटने के वादों के खिलाफ दायर याचिका पर तुरंत सुनवाई करने से मना कर दिया है. CJI सूर्यकांत की पीठ ने याचिकाकर्ता से कहा कि फिलहाल कोर्ट के पास बहुत काम है. इस मामले में पहले कोर्ट ने करदाताओं के पैसे की बर्बादी और तुष्टिकरण की राजनीति पर चिंता जताई थी.
सुप्रीम कोर्ट से आया ऐसा ऐतिहासिक निर्देश, जिसने बदल दी 70 साल पुरानी व्यवस्था; जानें क्या है पूरा माजरा
Supreme Court Order: सुप्रीम कोर्ट ने जेल में बंद 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों और लाइलाज बीमारी से पीड़ित कैदियों के हक में बड़ा फैसला सुनाया है. अदालत ने सभी राज्यों को मानवीय आधार पर तीन महीने के भीतर एक ठोस और स्पष्ट रिहाई नीति बनाने का आदेश दिया है, जिसकी पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी.
‘इतनी कम उम्र में बच्चों पर बेवजह का प्रेशर क्यों?’ सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षा व्यवस्था के इस फैसले पर जताई कड़ी आपत्ति
Supreme Court on Third Language: कक्षा 9वीं से तीसरी भाषा की पढ़ाई शुरू करने के नियम पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर सवाल उठाए हैं. जस्टिस बीवी नागरत्ना की पीठ ने स्पष्ट कहा कि 10वीं बोर्ड का दबाव छात्रों पर पहले से होता है, ऐसे में नई भाषा का बोझ बेवजह है. अदालत ने इसे कक्षा 6 से ही शुरू करने का सुझाव दिया है.
बुलडोजर जस्टिस को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने खींचे हाथ; सुनवाई से इनकार कर याचिकाकर्ताओं को दिया बड़ा झटका
Supreme Court Bulldozer Rules: बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ सुरक्षा उपायों के उल्लंघन का आरोप लगाने वाली अवमानना याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने से साफ मना कर दिया है. सीजेआई सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि हर मामले के अलग-अलग तथ्य हैं, इसलिए याचिकाकर्ता अब राहत के लिए संबंधित हाई कोर्ट का रुख करें.
20 साल का इंतजार और सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला; मुश्किल में फंसे इस नामी डेवलपर के डायरेक्टर
Real Estate Fraud Case: गुरुग्राम के पार्श्वनाथ एक्सोटिका प्रोजेक्ट में सीजेआई सूर्यकांत की बेंच ने पार्श्वनाथ डेवलपर्स और उसके निदेशकों के बैंक खाते फ्रीज करने के साथ ही उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है.
नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, असम में 27 लोगों को विदेशी घोषित करने के मामलों की होगी दोबारा सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने असम में 27 लोगों को विदेशी घोषित करने वाले आदेश रद्द कर मामलों को दोबारा सुनवाई के लिए फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल भेजा. कोर्ट ने निष्पक्ष प्रक्रिया पर जोर दिया.
प्रेगनेंसी और IPS ट्रेनिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र सरकार को दी नियमों पर यह खास नसीहत
Pregnancy Rules for IPS officers: सुप्रीम कोर्ट ने महिला IPS उर्वशी सेंगर की ट्रेनिंग मामले में दखल देने से इनकार कर दिया है क्योंकि 9 में से 3 हफ्ते का समय बीत चुका है. हालांकि, कोर्ट ने केंद्र को नसीहत दी कि महिलाओं के हक के नियमों से उनके अधिकार सीमित नहीं होने चाहिए और हर मामले का व्यक्तिगत स्वास्थ्य मूल्यांकन होना चाहिए.
करोड़ों का खेल या कागजों की हेरफेर? कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की किस्मत पर दिल्ली HC का बड़ा कदम
Rajendra Bharti Bank Scam: मध्य प्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 25 साल पुराने कॉपरेटिव बैंक घोटाले में मिली 3 साल की सजा के खिलाफ उनकी अपील पर दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट इस मामले में 10 जुलाई को अपना अहम फैसला सुनाएगा, जिससे विधायक की सदस्यता और भविष्य तय होगा.
200 करोड़ की महा-ठगी और जैकलीन का कनेक्शन; पटियाला हाउस कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची पिंकी ईरानी
200 Crore Extortion Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के जबरन वसूली मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने आरोपी पिंकी ईरानी की याचिका पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने पुलिस को इस मामले में दो हफ्ते के भीतर अपना जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है.







