साकेत कोर्ट: ‘देर रात किसी पुरुष से फोन पर बात करने से पत्नी का चरित्र गलत नहीं हो जाता’
Saket Court Order: साकेत कोर्ट ने घरेलू हिंसा के एक मामले में कहा है कि देर रात किसी अन्य पुरुष से फोन पर बात करने मात्र से पत्नी के चरित्र पर सवाल नहीं उठाया जा सकता. कोर्ट ने कहा कि ऐसा करना महिला की निजता के अधिकार का उल्लंघन होगा.
दिल्ली HC: 15 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता को 26 हफ्ते का गर्भ गिराने की मंजूरी
Delhi High Court Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 15 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता को 26 सप्ताह का गर्भ समाप्त करने की अनुमति दे दी है. कोर्ट ने कहा कि जबरन गर्भावस्था जारी रखने से नाबालिग को गंभीर मानसिक आघात लग सकता है.
अमीर देशों के रिकॉर्ड भी बेदाग नहीं…’ सेंट पीटर्सबर्ग लीगल फोरम में दिखा CJI सूर्यकांत का कड़ा रुख
CJI Suryakant: सीजेआई सूर्यकांत ने वैश्विक मंच पर विकासशील देशों पर बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव का मुद्दा उठाते हुए 'समान न्याय और समान कानून' पर जोर दिया. साथ ही, न्यायिक सुधारों को आधुनिक बनाने के लिए भारत और रूस के बीच एक महत्वपूर्ण तकनीकी समझौते पर भी हस्ताक्षर किए गए.
जेल से सुकेश चंद्रशेखर ने की थी 200 करोड़ की वसूली; आरोप तय होने के खिलाफ SC पहुंचीं जैकलीन ने कदम खींचे पीछे
Jacqueline Fernandez Money Laundering Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के जबरन वसूली मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी याचिका वापस ले ली है. उन्होंने पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा मकोका के तहत आरोप तय किए जाने को चुनौती दी थी.
मद्रास HC का बड़ा फैसला: ‘अपील लंबित होने पर भी कैदियों को मिलेगी छुट्टी, जेल में खत्म नहीं होते मौलिक अधिकार’
Madras High Court: मद्रास हाई कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा है कि अपील लंबित होने के आधार पर कैदियों को अनिश्चित काल के लिए पैरोल या छुट्टी से वंचित नहीं किया जा सकता.
केरल हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: देवताओं के नाम पर ली गई BJP पार्षदों की शपथ रद्द, दोबारा लेनी होगी शपथ
Kerala High Court: केरल हाई कोर्ट ने तिरुवनंतपुरम नगर निगम के 20 बीजेपी पार्षदों की देवी-देवताओं और शहीदों के नाम पर ली गई शपथ को अमान्य घोषित कर दिया है.
NEET UG Case: ‘प्राइवेट की फीस सरकारी जैसी नहीं हो सकती’, सुप्रीम कोर्ट ने छात्र को दिया झटका
Supreme Court NEET UG Case: नीट-यूजी के ईडब्ल्यूएस वर्ग के छात्रों को SC से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने राजस्थान के एक छात्र की याचिका को खारिज करते हुए साफ कह दिया कि प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की फीस को सरकारी कॉलेजों के बराबर नहीं किया जा सकता.
‘बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं चलेगा’, गोद लेने में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; CARA और केंद्र सरकार को लगाई फटकार
Supreme Court Adoption Case: सुप्रीम कोर्ट ने भारत में गोद लेने की प्रक्रिया में हो रही देरी और अत्यधिक कागजी कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए CARA और केंद्र सरकार को फटकार लगाई है.
शराब घोटाला: वाईएसआरसीपी नेता और पूर्व मंत्री का बेटा गिरफ्तार, ED का बड़ा एक्शन
ED Raids in AP Liquor Case: आंध्र प्रदेश शराब घोटाला मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री के बेटे कुरुमुरी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है.
क्या ‘नया डार्क वेब’ बन गया है टेलीग्राम? बैन के खिलाफ याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
Delhi HC Hearing: दिल्ली हाई कोर्ट ने टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध के खिलाफ दायर याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने टेलीग्राम को अपराधियों का अड्डा और 'नया डार्क वेब' बताते हुए प्रतिबंध को सही ठहराया है.







