Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

Lok Sabha Election 2024

लोकसभा के दूसरे चरण के तहत पहले 89 सीटों पर मतदान होने की उम्मीद थी, लेकिन बहुजन समाज पार्टी (BSP) के एक उम्मीदवार की मौत के बाद मध्य प्रदेश के बैतूल में मतदान अब 7 मई को होगा.

याचिका में उन क्षेत्रों में पुनर्मतदान की मांग की गई है, जहां नोटा पर सबसे ज्यादा वोट पड़े हैं. यह याचिका शिवखेड़ा ने दायर की.

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हीट वेव को लेकर चेतावनी जारी की है.

अमरोहा में ग्रामीणों ने कच्चे मार्ग को पक्का कराने की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया है. वहीं सुल्तानगंज प्रखंड के मनिहारी गांव से भी इसी तरह की समस्या सामने आई है.

पीएम मोदी ने आज कई भाषाओं में ट्वीट करते हुए लोगों से अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए अपील की है.

नोएडा में तीन मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीन के खराब होने की सूचना सामने आ रही है. नई मशीन लगवाने की व्यवस्था की जा रही है.

दुनिया की सबसे बड़ी आईटी कंपनियों में से एक इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने और उनकी पत्नी सुधा मूर्ति ने आज बेंगलुरु में अपना वोट डाला.

वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि उनका परिवार झालावाड़ से चुनाव लड़ रहा है और पूरे लोकसभा क्षेत्र की जनता उनका परिवार है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों में 88 लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, 5 केंद्रीय मंत्री, 2 पूर्व CM और 3 फिल्मी सितारों की हार-जीत का फैसला वोटरों ने किया. चुनाव परिणाम 4 जून को आएगा.

Election 2024: आज 89 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है. लोग कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटिंग कर रहे हैं. तमाम जगहों पर स्कूल-कॉलेज तक सब बंद है.