राऊज एवेन्यू कोर्ट ने क्रिश्चयन मिशेल की सुरक्षा फाइल गायब होने पर जताई चिंता, तिहाड़ जेल को रिपोर्ट देने का आदेश
अगस्ता वेस्टलैंड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी क्रिश्चयन जेम्स मिशेल की सुरक्षा से जुड़ी फाइल राऊज एवेन्यू कोर्ट में गायब होने पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई. कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन को 7 जुलाई तक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है.
मुंबई: करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में ईडी ने सुधांशु द्विवेदी को किया गिरफ्तार, 7 दिन की कस्टडी मंजूर
प्रवर्तन निदेशालय (ED), मुंबई ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत सुधांशु द्विवेदी को 2 जून 2025 को गिरफ्तार किया. यह गिरफ्तारी करोड़ों की धोखाधड़ी और अवैध लेन-देन से जुड़े मामले में हुई है। ईडी की जांच जारी है.
दिल्ली शराब नीति मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अमित अरोड़ा को दुबई जाने की हाईकोर्ट से राहत
दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में आरोपी अमित अरोड़ा को 6 से 16 जून तक दुबई यात्रा की अनुमति दी, साथ ही 20 लाख रुपये का एफडीआर जमा करने का निर्देश दिया.
ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और मुंबई में मारा छापा, 1.70 करोड़ रुपये की नकदी जब्त
ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेपी इंफ्राटेक, जयप्रकाश एसोसिएट्स और अन्य कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी की. 1.70 करोड़ रुपये की नकदी जब्त, कई दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस भी बरामद.
AgustaWestland Case: क्रिश्चियन मिशेल की जमानत शर्तों में संशोधन, दिल्ली हाई कोर्ट ने दी रिहाई की अनुमति
दिल्ली हाईकोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी क्रिश्चियन मिशेल की जमानत शर्तों में बदलाव करते हुए रिहाई का रास्ता साफ किया. कोर्ट ने पासपोर्ट जमा करने, उपस्थिति और पते की जानकारी देने जैसी कई शर्तें लगाईं.
सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईडी को फटकार लगाई, सबूतों के बिना आरोप लगाने पर जताई नाराजगी
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में आरोपी अरविंद सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की जांच पर सवाल उठाए. कोर्ट ने बिना ठोस सबूत आरोप लगाने की प्रवृत्ति पर नाराजगी जताई.
Money Laundering Case: पंजाब के पूर्व वन मंत्री साधु सिंह को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मिली जमानत
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता साधु सिंह धर्मसोत को मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत दी. कोर्ट ने कहा, एक साल से जेल में हैं, गवाही जल्दी पूरी होने की उम्मीद नहीं.
कार्ति चिदंबरम की याचिका पर हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, ईडी ने किया विरोध
कार्ति चिदंबरम की चीनी वीजा और एयरसेल-मैक्सिस मामलों से जुड़े धन शोधन केस में हाईकोर्ट ने आरोप तय करने की प्रक्रिया पर रोक की मांग पर फैसला सुरक्षित रखा.
यूनिटेक के संस्थापक रमेश चंद्रा को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली नियमित जमानत
दिल्ली हाई कोर्ट ने रमेश चंद्रा को कुछ शर्तों के साथ नियमित जमानत दे दिया है. जस्टिस जसमीत सिंह की बेंच ने यह फैसला दिया है.
दिल्ली कोर्ट ने SDPI President MK Faizy की ED रिमांड 3 दिन बढ़ाई, पढ़ें पूरा मामला
ईडी ने एसडीपीआई प्रेसिडेंट एम. के. फैजी की रिमांड 3 दिन के लिए बढ़वाई, जबकि 5 दिन की मांग की थी. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फैजी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था और जांच के दौरान महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं.







