Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

supreme court of india

पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर चेतावनी लेबल लगाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और FSSAI को 2 हफ्ते का समय दिया है. कोर्ट ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़े मामले में कॉरपोरेट दबाव नहीं चलेगा.

Supreme Court: मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में 2 सितंबर को सुनवाई होगी. शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद मामले को टाला नहीं जाएगा.

Chhattisgarh Custodial Death: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में हिरासत में हुई 34 वर्षीय व्यक्ति के मौत की सीबीआई जांच का आदेश दिया है. कोर्ट ने राज्य सरकार को याचिककर्ताओ को अंतरिम मुआवजे के तौर पर 25 लाख रुपए देने का भी निर्देश दिया है.

Supreme Court: उत्तर प्रदेश में 69000 सहायक शिक्षक भर्ती विवाद मामले में दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट 8 से 10 जुलाई तक लगातार सुनवाई करेगा. सुप्रीम कोर्ट ने यह भी साफ कर दिया है कि अब इस मामले को आगे नहीं टाला जाएगा.

सुप्रीम कोर्ट तलाक-ए-हसन की संवैधानिकता पर 27 अक्टूबर को अंतिम सुनवाई करेगा. कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए पूछा कि क्या 2026 जैसे आधुनिक दौर में महिलाओं की गरिमा से खिलवाड़ करने वाली प्रथा को जारी रहने दिया जा सकता है.

Sambhal Violence Case: संभल जामा मस्जिद विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई अगले आदेश तक टाल दी है. कोर्ट ने सर्वे रिपोर्ट को सीलबंद रखने और निचली अदालत की कार्रवाई पर लगाई रोक को फिलहाल बरकरार रखा है.

Supreme Court: पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के तहत लगभग 27 लाख मतदाताओं के नाम हटाने के खिलाफ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने SC का दरवाजा खटखटाया है. सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने यह नोटिस जारी किया. कोर्ट ने 25 अगस्त को अगली सुनवाई करेगा.

Supreme Court: भारत-चीन सीमा पर साथियों की जान बचाते हुए शहीद हुए जीआरईएफ (GREF) ओवरसियर मोहन सिंह की विधवा कुलदीप कौर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह शहीद की पत्नी को चार सप्ताह के भीतर 10 लाख रुपये की....

Supreme Court Order: असम एनआरसी (NRC) मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और असम सरकार को अपना जवाब दाखिल करने के लिए 2 सप्ताह का समय दिया है. कोर्ट में दायर याचिकाओं में एनआरसी की अंतिम सूची के पुनः सत्यापन और शामिल लोगों को पहचान पत्र जारी करने की मांग की गई है.

मणिपुर हिंसा मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और एनआईए के लिए अलग-अलग 2 स्पेशल कोर्ट बनाने के निर्देश दिए हैं. पीठ ने जांच में तेजी लाने और पीड़ितों को चार्जशीट देने का सख्त आदेश दिया है.