Indian Railways: भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के लिए दित के लिए समय-समय पर विशेष ट्रेनों की शुरूआत करता है. इसी कड़ी में अब भारतीय रेलवे ने इन गर्मियों में बिहार और उत्तर प्रदेश की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए विशेष ट्रेनों की घोषणा की है. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यह फैसला किया गया है. ये विशेष ट्रेनें पाटलिपुत्र से गोमतीनगर और बरौनी से कोयम्बटूर तक चलेंगी. इसका मकसद गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत देना है.अगर आप भी बिहार और उत्तर प्रदेश की यात्रा करने जा रहे हैं तो आप इन ट्रेनों में बुकिंग करा सकते हैं. ये ट्रेनें गर्मी में लोगों को आने-जाने में राहत देंगी.
पाटलिपुत्र और गोमतीनगर के बीच चलेगी
मिली जानकारी के अनुसार ये स्पेशल ट्रेनें 1 जुलाई तक चलेंगी. ट्रेन संख्या 03219 और 03220 पाटलिपुत्र-गोमतीनगर-पाटलिपुत्र समर स्पेशल ट्रेन हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, गोरखपुर, बापूधाम, मोतिहारी, गोरखपुर और अयोध्या कैंट जैसे विभिन्न स्टेशनों से होकर पाटलिपुत्र और गोमतीनगर के बीच चलेगी. ट्रेन संख्या 03219 प्रत्येक शुक्रवार 7 अप्रैल से 19.40 बजे अपनी यात्रा शुरू करेगी. जबकि 03220 नंबर ट्रेन 8 अप्रैल से सुबह 8.15 बजे गोमतीनगर से रवाना होगी.
समर स्पेशल ट्रेन एक अप्रैल से चलाई जाएगी
इसी तरह ट्रेन संख्या 03357 व 03358 बरौनी-कोयम्बटूर-बरौनी समर स्पेशल ट्रेन एक अप्रैल से चलाई जा रही है, जो कि किऊल, झाझा, चितरंजन, धनबाद व रांची होकर चलेगी. ये स्पेशल ट्रेनें 3 मई तक शनिवार और शुक्रवार को चलेंगी.
ये भी पढ़ें- JanDhan Account: जनधन खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, खाते में क्रेडिट होंगे हर माह 3,000 रुपए
अलग-अलग रूटों पर शुरू हो सकती है ट्रेनें
गर्मी के मौसम में आमतौर पर रेल यात्रियों की संख्या में वृद्धि देखी जाती है, और विशेष ट्रेनों का उद्देश्य भीड़ को कम करना और यात्रा को आसान बनाना है. भारतीय रेलवे अलग-अलग रूटों पर दूसरी ट्रेनों की भी घोषणा कर सकता है.
इन विशेष ट्रेनों में सीट बुक करवाएं
यदि आप इस गर्मी में बिहार या उत्तर प्रदेश की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो इन विशेष ट्रेनों में सीट बुक करवा सकते है. विशेष ट्रेनों को एक आरामदायक यात्रा प्रदान करने के लिए और रास्ते में विभिन्न स्टॉप के साथ डिज़ाइन किया गया है.
होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
होली के जिद्दी रंगों से घबराएं नहीं, जानें दाग हटाने के 5 जादुई तरीके
होली के जिद्दी रंग कर देते हैं नाखून खराब? जानें 4 आसान हैक्स
होंडा का 25वां साल, एक्टिवा स्कूटर का नया स्टाइलिश लॉन्च
होंठ फटने पर भूलकर भी न लगाएं ये 3 चीजें, ठंडियों में बढ़ जाएगा सूखापन
हो जाएं सावधान! एल्युमिनियम फॉयल में रखते हैं खाना?
हॉलीवुड में धमाका करेंगे विद्युत जामवाल, इस फिल्म में दिखेगा नया अवतार
हैदराबाद में पेट फ्रेंडली कैफे, जहां जानवर भी मेहमान हैं
हैकर्स और हैंगिंग दोनों से मिलेगी मुक्ति, रोज करें एक छोटा काम
हेल्दी ओट्स आपको कर सकते हैं बीमार, जानें खाने का सही तरीका
हेरा फेरी 3 के लिए तैयार हुए परेश रावल, बोले- ‘घाव भर गया है’
हीटर चलाकर सोते हैं? हो जाइए सावधान, सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान!
हार्दिक पंड्या का नया लुक — स्टाइल देखकर फैन्स बोले- धमाकेदार…
हार्ट अटैक अक्सर रात में या सुबह क्यों आता है?
हाथ-पैरों की जिद्दी टैनिंग को करें बाय! अपनाएं ये बेहतरीन नुस्खे
हाथ में चक्र…सिर पर मुकुट, सामने आया मुंबई के लालबागचा राजा का भव्य स्वरूप
हाई से ज्यादा खतरनाक है ‘लो शुगर’, तुरंत करें ये काम
हाई बीपी से हैं परेशान? जानें बचाव का सबसे सरल रास्ता
हल्दी-दूध, अदरक या तुलसी? सर्दियों में सुबह क्या पीना है सबसे बेस्ट?
हल्दी गिरी, जादू बिखरा: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Haldi Trend
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.