Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना में बड़ा बदलाव! अब इन लोगों को भी मिलेगा स्कीम का लाभ

PM Kisan Scheme: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को लाभ देने के लिए एक खास अभियान की शुरुआत की गई है. इसके तहत इन किसानों को पुरानी किस्त भी दी जाएगी.

PM-Kisan-Samman-Yojana

पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम

PM Kisan Scheme Next Installment: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत एक विशेष अभियान शुरू किया है. इस अभियान से पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उन किसानों को मिलेगा जो इस योजना से वंचित हैं. यानी जिन किसानों को अब तक योजना का लाभ नहीं मिल रहा था, वे भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे.

पुरानी किस्त भी मिलेगी

इस योजना के तहत वंचित किसानों को न केवल जोड़ा जाएगा बल्कि उन्हें पुरानी किश्त का लाभ भी दिया जाएगा. इस अभियान की शुरुआत बुधवार को की गई है और इसे पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा. इस अभियान के तहत पंजीयन, बैंक खाते को आधार से लिंक करना, ई-केवाईसी, भूमि लेखन व अन्य कार्य किए जाएंगे. इसके बाद योजना के तहत किसानों को पूरी राशि जारी कर दी जाएगी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पात्र पाए जाने पर किसानों को पुरानी किस्त भी दी जाएगी.

55 हजार ग्राम पंचायतों में चलाया जाएगा अभियान

सभी किसानों को इस योजना का लाभ देने के लिए यूपी की 55 हजार ग्राम पंचायतों में पीएम किसान योजना का लाभ दिया जाएगा. किसानों के लिए दर्शन पोर्टल भी शुरू किया गया है. इसके तहत कई अनुदान, पंजीकरण और अन्य लाभ दिए जाएंगे. यह अभियान 10 जून तक चलाया जाएगा, जिसके तहत यदि कोई समस्या पाई जाती है, तो उसका समाधान किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया, भारत घनिष्ठ आर्थिक संबंध चाहते हैं, प्रवासन समझौते पर हस्ताक्षर

10 लाख किसान अपात्र

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत यूपी के 10 लाख किसान अपात्र पाए गए हैं. इन किसानों की पहचान कर योजना से बाहर किया जाएगा. ये किसान सरकारी नौकरी कर रहे थे, 10 हजार से ज्यादा पेंशन पा रहे थे, आयकर दाता थे. 2.63 करोड़ किसानों के सत्यापन के बाद 10 लाख किसान अपात्र पाए गए हैं.

अब तक भेजी गई राशि

गौरतलब है कि पीएम किसान योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिसंबर 2018 को की थी. इसके तहत किसानों के खाते में 6 हजार रुपये भेजे जाते हैं. अब तक 13वीं किस्त जारी की जा चुकी है और 55 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital