Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Sarkari Naukri 2023 : 10वीं पास के लिए रेल कोच फैक्ट्री में बंपर भर्ती, वेल्डर और फिटर सहित इन पदों पर नौकरी का मौका

Sarkari Naukri 2023: इच्‍छुक उम्मीदवार आरसीएफ की आधिकारिक साइट rcf.indianrailways.gov.in पर विजिट कर ऑनलाइन माध्‍यम से आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवेदन करने की लास्‍ट डेट 04 मार्च, 2023 तक है.

Sarkari Naukri 2023: यदि आप भी सरकारी नौकरी की इच्छा रखते है तो आपके लिए अच्छी खबर है. रेल कोच फैक्ट्री (RCF) कपूरथला ने अपरेंटिस के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवार आरसीएफ की आधिकारिक साइट rcf.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन मोड से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 मार्च, 2023 तक है. इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में 550 रिक्त पदों को भरा जाएगा.

ट्रेड अप्रेंटिशिप वैकेंसी डिटेल

फिटरः 215 पद
वेल्डरः 230 पद
मशीनिस्टः 5 पद
पेंटरः 5 पद
कारपेंटरः 5 पद
इलेक्ट्रीशियनः 75 पद
एसी और रेफ मैकेनिकः 15 पद

जरूरी शैक्षिक योग्यता

रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला में ट्रेड अप्रेंटिसशिप के लिए उम्मीदवारों को 1वीं कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ पास होना चाहिए. साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई किया होना चाहिए.

ये भी पढ़ें-  WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप का दमदार फीचर, अब 30 नहीं एक साथ 100 फोटो-वीडियो शेयर कर पाएंगे यूजर, जानें डिटेल

आयु सीमा

न्यूनतम उम्र- 15 साल
अधिकतमद उम्र- 24 साल
आयु सीमा में छूट-एससी, एसटी को 5 साल और ओबीसी को 3 साल

आवेदन शुल्क

100 रुपये. एससी, एसटी, दिव्यांग और महिलाओं के लिए आवेदन फ्री है.

कैसे करना है आवेदन

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट https://rcf.indianrailways.gov.in पर जाकर करना है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital