Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

उत्तर प्रदेश

PM Modi Varanasi visit: पीएम मोदी आज वाराणसी पहुंच रहे हैं, जहां वे 'महिला सम्मेलन' में हिस्सा लेंगे और काशी को 6,350 करोड़ रुपये की बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. जानिए पूरा कार्यक्रम

UP News: आगरा से एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है. एंबुलेंस न मिलने पर मरीज को बाइक पर बैठाकर ले जाया गया और चलते-चलते ही उसे ड्रिप चढ़ाई गई.

सुल्तानपुर में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जातिगत तनाव फैलाने का आरोप लगाया.

Noida Worker Protest Updates: नोएडा में कर्मचारियों के प्रदर्शन और हिंसा को लेकर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने ऐलान किया है कि इंडस्ट्रियल सेक्टर के लिए नया पुलिस सिस्टम तैयार किया जाएगा. नोएडा पुलिस कमिश्नर की तरफ से उठाये गए इस कदम को औद्योगिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बताया जा रहा है.

वाराणसी में 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो होने जा रहा है, जो काशी में अब तक का सबसे बड़ा रोड शो माना जा रहा है.

PDA Jan Samvad Ghaziabad: गाजियाबाद के मोदीनगर विधानसभा में समाजवादी पार्टी के पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम समुदाय की अनदेखी और बाहरी प्रत्याशी गिरीश मथुरिया को लेकर जमकर हंगामा किया. प्रदेश अध्यक्ष का संबोधन रोकना पड़ा.

पीएम मोदी 28 और 29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे. वाराणसी में विकास परियोजनाओं के साथ-साथ पीएम मोदी हरदोई से 36,230 करोड़ की लागत से बने 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे.

Medical Room Inauguration in Noida: नोएडा की पैन ओएसिस सोसाइटी में सर्वोदय हॉस्पिटल ने मेडिकल रूम शुरू किया है. यहाँ अब निवासियों को मुफ्त जांच और प्राथमिक इलाज की सुविधा घर पर ही मिलेगी.

Lucknow Terror Case: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है जहा दुबई में बैठा एक संदिग्ध आतंकी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें वह अपना पासपोर्ट फाड़ता हुए दिख रहा है और भारत न आने की बात कह रहा. इससे पहले 2 अप्रैल को यूपी एटीएस ने लखनऊ से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. पूछताछ में पता चला कि मेरठ का आकिब ही इन आरोपियों को पाकिस्तानी हैंडलर्स से जोड़ने में अहम कड़ी था, जिसके बाद अब जांच एजेंसियां उसकी हर गतिविधि पर नजर रख रही और उसे जल्दी भारत लाने की कोशिश तेज कर दी गई हैं.

रायबरेली के सर्वोदय इंटर कॉलेज के 76 हाईस्कूल छात्र एक तकनीकी गलती के कारण फेल हो गए. फिजिकल एजुकेशन के ग्रेड में 'A+' की जगह 'AA' दर्ज होने से ये संकट खड़ा हुआ. जिला विद्यालय निरीक्षक ने बोर्ड से संपर्क कर रिजल्ट सुधारने का आश्वासन दिया है.

UP Tourism