Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश

राम मंदिर निर्माण कार्य के बारे में राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कई बातें बताईं. उन्‍होंने कहा- अप्रैल तक सभी कार्य पूरे होने की उम्मीद है. निर्माण कार्य की कुल लागत 1900 करोड़ आंकी गई, जिसमें से अब तक 1600 करोड़ का भुगतान हो चुका है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार सुबह अपने परिवार के साथ गोवर्धन पर्वत की 21 किलोमीटर लंबी परिक्रमा करने वृंदावन पहुंचीं.

अयोध्या में राम मंदिर के सभी उप मंदिरों पर शिखर ध्वजारोहण की तैयारियां शुरू हो गई हैं. हनुमान जी के मंदिर पर यह ध्वजारोहण हनुमान जयंती 2 अप्रैल को होगा, जबकि बाकी पांच उप मंदिरों पर मार्च के आखिरी सप्ताह में सीमित लोगों की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न होंगे.

Major Spy Bust: गाजियाबाद जासूसी कांड में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है. 9 और संदिग्ध आतंकी गिरोह के सदस्य पकड़े गए हैं. इनमें पांच नाबालिग भी शामिल हैं. सभी पाकिस्तान में बैठे आतंक के आकाओं से संपर्क में थे.

बलिया जिले के कठघरा स्थित आर.एस.एस. गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी अकादमी ने शिक्षा जगत में नई मिसाल पेश की है. यहां टॉपर्स को पूरी फीस माफी, पिता विहीन बच्चों को आधी फीस छूट और कोरोना महामारी के दौरान 47 लाख रुपये की फीस माफ कर मानवता का उदाहरण दिया गया.

मथुरा में गौरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की मौत के बाद हिंसा भड़क गई, NH-19 जाम और पुलिस पर पथराव हुआ. पुलिस इसे कोहरे में हादसा बता रही है, जबकि समर्थक इसे साजिशन हत्या करार दे रहे हैं...

योगी सरकार के नौ साल पूरे होने पर प्रयागराज जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने उपलब्धियों का ब्योरा पेश किया. उन्होंने कहा कि यह साल विश्वास, विकास और बदलाव का रहा हैं.

President Murmu UP visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर उन्होंने अध्यात्म और समाज कल्याण पर चर्चा की.

UP News: आगरा में बोलेरो गाड़ी पेड़ से टकराने पर बड़ा हादसा हुआ. इस दुर्घटना में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उत्तर प्रदेश की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं. अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में राम यंत्र स्थापित करने के बाद वे वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करेंगी.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital