रंगभरी एकादशी पर अबीर-गुलाल से सराबोर हुई रामनगरी, हनुमान जी का ‘निशान’ लेकर सड़कों पर निकले नागा साधु
रामनगरी अयोध्या में होली का उल्लास छा गया है. रंगभरी एकादशी के अवसर पर हनुमानगढ़ी से नागा साधुओं की टोली अबीर-गुलाल उड़ाते हुए निकली. परंपरा के अनुसार, साधु-संतों ने मंदिरों में जाकर भगवान को होली का निमंत्रण दिया.
‘हमारा देश पहले कृषि प्रधान था, अब जाति प्रधान…’, जातिवाद पर तीखा प्रहार करते हुए क्या बोल गए यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर?
खतौली में रैली के दौरान मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि देश कृषि प्रधान से जाति प्रधान बन गया है. उन्होंने सपा-कांग्रेस पर पिछड़ों और दलितों का हक छीनने का आरोप लगाते हुए NDA के साथ चुनाव लड़ने की बात दोहराई..
अम्बेडकर नगर: हिरासत में मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई, सहायक अधिकारी और जेल अधीक्षक के खिलाफ दर्ज हुई FIR
अम्बेडकरनगर में पुलिस हिरासत के बाद जेल भेजे गए एक बंदी की मौत का मामला सामने आया है. कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन जेल अधीक्षक, थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों समेत अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है. पोस्टमार्टम में चोट के निशान मिलने के बाद जांच तेज कर दी गई है.
वो कोशिश करेंगे कि न्याय न मिले…’, जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले क्या बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद?
प्रयागराज माघ मेले विवाद के बाद बटुकों के कथित यौन शोषण मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत पर 27 फरवरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. सुनवाई से पहले स्वामी ने कहा कि “हम अपना काम करेंगे, कोर्ट अपना काम करेगा...
जमीन की लालच में बना हैवान, सोते हुए भाई के सिर में ठोंकी कील, SSP के पास पहुंचा पीड़ित
फिरोजाबाद में जमीन के बंटवारे को लेकर सगे भाई और पिता ने मिलकर सोए हुए शख्स के सिर में कील ठोंक दी. पीड़ित ने आरोप लगाया कि थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की, जिसके बाद एसएसपी के दखल पर मुकदमा दर्ज हुआ.
वृंदावन में जहां संत प्रेमानंद महाराज का आवास, वहीं फ्लैट लेकर रह रही युवती 9वीं मंजिल की बालकनी से नीचे गिरी, मौके पर ही मौत
वृंदावन की ‘श्री कृष्णम शरणम’ सोसाइटी में एक 20 वर्षीय युवती, रितिका गोयल, इमारत की 9वीं मंजिल की बालकनी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई.
विश्व प्रसिद्ध बांकेबिहारी मंदिर में होली पर नई व्यवस्था: घर बैठे ठाकुरजी के लाइव दर्शन कर सकेंगे आप, नोएडा की कंपनी को जिम्मा
वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में होली पर नई व्यवस्था होगी. घर बैठे ठाकुरजी के दर्शन कर सकेंगे आप, LED स्क्रीन से लाइव स्ट्रीमिंग करवाएगी नोएडा की एक कंपनी. यह नई व्यवस्था होली के उत्सव को और खास बनाएगी. लाखों भक्तों को ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन आसान हो जाएंगे.
बुर्का पहनकर घर में घुसे थे चोर, बरेली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पैर में मारी गोली; 3 लाख बरामद!
बरेली की शाही पुलिस ने चांद बाबू के घर हुई चर्चित नकबजनी का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है. बुर्का पहनकर रेकी करने वाले इन बदमाशों के पास से 3 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी और अवैध असलहे बरामद हुए हैं.
होली से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन; 280 किलो खराब मावा मौके पर कराया नष्ट
मुजफ्फरनगर में खाद्य विभाग की टीम ने मिलावटखोरों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है. छापेमारी के दौरान कई स्थानों से सैंपल भरे गए और सैकड़ों किलो खराब मावा और मिठाइयां नष्ट कराई गई हैं.
हुनर का मिला सम्मान! मिर्जापुर में अडानी फाउंडेशन की ट्रेनिंग के बाद 10 प्रशिक्षुओं का नोएडा की कंपनी Cyfuture में चयन
Adani Foundation के सहयोग से मिर्जापुर के भावा स्थित Adani Skill Development Centre में युवाओं को निःशुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है. जिसका मकसद युवाओं को उद्योगों से जुड़े कौशल से लैश करना है.







