दुनिया

Israel Hamas War: इजरायल ने अब मार गिराया हमास का टॉप कमांडर अबू मोहम्मद, गाजा में तेज हुई बमबारी

Israel Hamas War update: पश्चिमी एशिया में छिड़ी इजरायल (Israel) और हमास (Hamas) की जंग का आज 11वां दिन है. इजरायली डिफेंस फोर्सेस (IDF) 7 अक्टूबर को फिलिस्‍तीनी आतंकी समूह ‘हमास’ के इजरायल में किए गए भीषण हमले के बाद से ही फिलिस्‍तीन की गाजा पर लगातार बम बरसा रही हैं. अब तक हमास के कई कमांडर मारे जा चुके हैं. अभी वहां से एक और बड़ी खबर आई है.

हमास की ओर से कहा गया है कि इजरायल की बमबारी में उनके टॉप कमांडर अयमान नोफ़ल (Ayman Nofal) उर्फ अबू मोहम्मद की जान चली गई है. ऐसा हुआ है तो यह इजरायली सेना के लिए एक बड़ी कामयाबी है. दरअसल, सुरक्षा विशेषज्ञों ने अयमान नोफ़ल उर्फ अबू मोहम्मद को हमास का सबसे हाई-प्रोफाइल शख्स माना था, उसका मरना हमास के लिए बड़ा झटका साबित होगा.

अयमान नोफ़ल करवाता था भीषण हमले

इजरायली डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने अभी अपने ट्विटर अकाउंट पर अयमान नोफ़ल (Ayman Nofal) को मार गिराने की पुष्टि कर दी है. इजरायली डिफेंस फोर्सेस ने एक बयान जारी कर कहा- “हमने अभी-अभी हमास के टॉप कमांडर अयमान नोफ़ल को मौत के घाट उतार दिया है. नोफ़ल गाजा में हमास के सेंट्रल ब्रिगेड के कमांडर और सैन्य खुफिया दस्‍ते का हेड था. नोफ़ल ने इज़रायली नागरिकों के ख़िलाफ़ कई हमलों को अंजाम दिलवाया. वह इस आतंकवादी संगठन के सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक था, और वह गिलाद शालिट के अपहरण की योजना में भी शामिल था.”

‘तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हमास को खत्म नहीं कर देते’

इजरायली डिफेंस फोर्सेस ने आगे फिर दोहराया कि हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हमास को खत्म नहीं कर देते. स्‍थानीय मीडिया में बताया जा रहा है कि इजरायली फौज जमीनी कार्रवाई की तैयारी पूरी कर चुकी है और उसे सरकार से हरी झंडी का इंतजार है. इजरायल के डेढ़ लाख जवान गाजा कूच कर चुके हैं.

यह भी पढ़िए: इजरायल में वर्ल्ड लीडर्स का जमघट, जंग के बीच नेतन्याहू से मिलने क्यों पहुंच रहे बाइडेन, स्कोल्ज़ और मैक्रों

अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन कल इजरायल पहुंचेंगे

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने आज मंगलवार सुबह घोषणा की कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन 18 अक्टूबर को इजरायल जाएंगे. यह ऐलान उन्होंने इजरायल के PM नेतन्याहू और अधिकारियों के साथ 7 घंटे से ज्यादा चली बातचीत के बाद किया. इस बीच अमेरिकी आर्मी के चीफ माइकल एरिक कुरिला भी इजरायल पहुंच चुके हैं.

इजरायल में अपने 11 हजार सैनिक तैनात करेगा अमेरिका!

अमेरिकन मीडिया में आई खबरों के अनुसार, अमेरिका अपने 11 हजार सैनिक इजराइल में तैनात कर सकता है. वॉल स्ट्रीट जर्नल ने रिपोर्ट में बताया कि अमेरिकन सैनिक सीधे युद्ध नहीं लड़ेंगे, बल्कि इजराइल की सेनाओं को टेक्निकल और मेडिकल सपोर्ट देंगे.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

18 minutes ago

7% ग्रोथ का नया रिकॉर्ड बनाने की राह पर भारत? दुनिया का ध्यान खींच रही इकोनॉमी, IMF-World Bank भी हुए बुलिश

India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…

20 minutes ago

देवरिया में खाकी को महिलाओं ने घेरा, 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम से झड़प

देवरिया के भटनी क्षेत्र में 15 हजार के इनामी बदमाश विकास यादव को पकड़ने गई…

23 minutes ago

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

51 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

54 minutes ago