Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

ICET पहल भारत-अमेरिका परमाणु समझौते जितनी ही महत्वपूर्ण- अतुल केशप

India-America: यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष अतुल केशप ने कहा कि पिछले 25 सालों से हमारे दोनों देश रणनीतिक, आर्थिक और अब तकनीकी तौर पर साथ आने के रास्ते पर हैं.

America

यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष अतुल केशप

यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष अतुल केशप ने भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच संबंधों को शानदार बताया है. उन्होंने कहा कि दोनों देश रणनीतिक, आर्थिक और तकनीकी तौर पर एक साथ आ रहे हैं. इसके साथ ही 21वीं सदी की टेक्नोलोजी के विकास के लिए सहयोग बढ़ा रहे हैं. एएनआई के साथ एक इंटरव्यू में केशप ने क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी (ICET) पहल को भारत-अमेरिका परमाणु समझौते जिनता महत्वपूर्ण बताया.

यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष अतुल केशप ने इस महीने के आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा के बारे में पूछे जाने पर कहा कि “अगर हम याद करें कि पिछले 25 सालों से हमारे दोनों देश रणनीतिक, आर्थिक और अब तकनीकी तौर पर साथ आने के रास्ते पर हैं. जब मैं विदेश सेवा में शामिल हुआ था, तब हमारे संबंध बहुत कठिन हुआ करते थे. अब, मैं एक पेंशनभोगी हूं और हमारा रिश्ता शानदार है. लेकिन लंबा नजरिया देखिए. हम अब एक साथ क्वाड पार्टनर हैं.”  

‘हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हमारा एक साझा रणनीतिक दृष्टिकोण’

केशप ने आगे कहा कि “अब हम औद्योगिक क्षेत्र में एक साथ आने पर काम कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि 21वीं सदी की गहरी तकनीक और भविष्य की तकनीक अमेरिकियों और भारतीयों द्वारा दुनिया के सभी स्वतंत्र लोगों की खुशी और समृद्धि के लिए विकसित और डिज़ाइन की गई है. यह एक बड़ी बात है. इसके साथ ही मुझे लगता है कि राजकीय यात्रा के दौरान इसी पर बात की जाएगी. हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हमारा एक साझा रणनीतिक दृष्टिकोण है. हमारे पास बहुत कुछ है जो हम पहले से ही एक साथ कर रहे हैं, लेकिन अभी बहुत कुछ है हम रणनीतिक, आर्थिक और कूटनीतिक रूप से कर सकते हैं.” बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर अमेरिका जाएंगे और 22 जून को राजकीय रात्रिभोज में शामिल होंगे.

“हमारे संबंधों के पूरे इतिहास में किसी भारतीय नेता द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका की यह केवल तीसरी राजकीय यात्रा है. राष्ट्रपति राधाकृष्णन 1963 में भारत से पहली राजकीय यात्रा पर यहां आए थे. डॉ. मनमोहन सिंह 2009 में राजकीय यात्रा के लिए आए थे और यह सिर्फ तीसरी यात्रा होने जा रही है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital