Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

कर्ज में डूबने के बाद भी Smriti Irani ने क्यों ठुकरा दिया था इस विज्ञापन का ऑफर, सालों बाद सामने आई वजह

हाल ही में एक इंटरव्यू में स्मृति ईरानी ने बताया कि उन्हेोंने घर खरीदने के लिए बैंक से लोन लिया था. उसी दौरान उन्होंने विज्ञापन का ऑफर भी ठुकरा दिया था.

स्मृति ईरानी मनोरंजन क्षेत्र में भी काम कर चुकी है. और इसमें उन्होंने काफी नाम कमाया था. अभिनेत्री से नेता बनीं स्मृति ईरानी को एकता कपूर के लोकप्रिय शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी से स्टारडम मिला था. इस सीरियल में उन्होंने तुलसी विरानी के किरदार में आप लोगो ने देखा होगा. स्मृति ने 2000 में टेलीविजन पर डेब्यू किया और सफल शो में काम किया था. वहीं स्मृति हाल ही में एक चैट शो में शामिल हुई थीं.

कर्ज से 10 गुना ज्यादा पैसा

इस चैट शो के दौरान बात करते हुए स्मृति ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में कई बातें बताईं. स्मृति ईरानी ने खुलासा किया कि जब उन्हें ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ मिली थी तो उनके पास बिल्कुल भी पैसे नहीं थे. वह शादीशुदा थी और उसके खाते में 30,000 से 40,000 रुपये भी नहीं थे. स्मृति ने बताया कि उन्होंने घर खरीदने के लिए बैंक से 25 से 27 लाख रुपये तक पैसे उधार लिए थे. इस बीच, एक दिन कोई मेरे सेट पर आया और मुझे ‘पान मसाला’ का विज्ञापन करने की पेशकश की और वह पैसा मेरे बैंक से ली गई राशि का ठीक 10 गुना था. मैंने विज्ञापन अस्वीकार कर दिया. इसके बाद लोगों ने मुझसे कहा कि क्या तुम पागल हो, तुम्हें पैसों की जरूरत है.

ये भी पढ़ें- Jawan Prevue: ‘जवान’ के ट्रेलर में अलग-अलग लुक में नजर आए किंग खान, एक्शन सीन देखकर फैंस के उड़े होश

जानिए क्या वजह थी

स्मृति ईरानी ने कहा कि मुझे पता था कि परिवार देख रहे हैं, युवा देख रहे हैं. मैंने कहा कि क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति की कल्पना कर सकते हैं जो एक पारिवारिक शो बनाता है और अचानक ‘पान मसाला’ बेचने वाला विज्ञापन करना शुरू कर देता है. इसलिए मैंने इसे अस्वीकार कर दिया.’ मैंने उन सभी पानी का भी विज्ञापन नहीं किया जो शराब कंपनियों द्वारा बेचा जाने वाला पानी है. क्योंकि मुझे पता था कि बच्चे देख रहे थे. स्मृति ईरानी आतिश, हम हैं कल आज और कल, क्योंकि सास भी कभी बहू थी, रामायण, विरुद्ध: हर रिश्ता एक कुरूक्षेत्र, मणिबेन.कॉम और थोड़ी सी जमीन थोड़ा सा आसमान जैसे कई लोकप्रिय टेलीविजन शो में नजर आ चुकी हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital