Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

OnePlus का शानदार स्मार्टफोन, 10 हज़ार रुपये हुआ सस्ता, खरीदने के लिए लगी लंबी लाइन!

OnePlus 10 Pro price cut: अगर आप कोई नया स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं, और किसी ऑफर के इंतज़ार में थे, तो आपके लिए वनप्लस का धाकड़ फोन खरीदने का बेस्ट मौका है.

वनप्लस ने अपने प्रीमियम वनप्लस 10 प्रो के दामों में कटौती करने की घोषणा कर दी है. यह दूसरी बार है जब फोन की कीमत में कमी करने का फैसला लिया गया है. बता दें वनप्लस 10 प्रो की कीमत पहली बार नवंबर 2022 में कम की गई थी और उस समय फोन 5,000 रुपये सस्ता हो गया था. इस बार फिर फोन की कीमत में 5,000 रुपये की कटौती की गई है. यानी अब यह फोन कुल मिलाकर 10,000 रुपये सस्ता हो गया है.

कीमत में कटौती के बाद, वनप्लस 10 प्रो का रेट अब 8GB रैम वेरिएंट के लिए 56,999 रुपये और 12GB रैम वेरिएंट के लिए 61,999 रुपये है. आपको बता दें कि स्मार्टफोन को मार्च 2022 में 66,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था, जो कि इसके 8GB की कीमत है. जबकि इसके 12 जीबी वेरिएंट को 71,999 रुपये में लॉन्च किया गया था.

कार्ड पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा

खास बात है कि फोन खरीदने पर ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और वनकार्ड क्रेडिट कार्ड पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा भी मिल सकता है. इसके अलावा फोन की खरीद पर 6 महीने का फ्री Spotify प्रीमियम भी दिया जा रहा है. यह Amazon और OnePlus India वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है. वनप्लस 10 प्रो में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले है. फोन पंच होल डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आता है, जिसमें सेल्फी कैमरा देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें- Google Doodle Pani Puri: गूगल भी पानी-पूरी के शौकीन, स्वाद का चस्का लगा तो बना डाला डूडल गेम

वनप्लस 10 प्रो में मौजूद हैं शानदार फीचर

कैमरे के तौर पर वनप्लस 10 प्रो में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सोनी लेंस, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 8 मेगापिक्सल मैक्रो शूटर वाला ट्रिपल रियर कैमरा इस्तेमाल किया गया है. वनप्लस 10 प्रो में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है. यह वनप्लस 10 प्रो हैसलब्लैड ब्रांडिंग के साथ भी आता है. फोन में 5000mAh की बैटरी है और यह 80W फास्ट चार्जर के साथ आता है. वनप्लस 10 प्रो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, और एंड्रॉइड 12 पर आधारित वनप्लस के OxygenOS 12 पर काम करता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital