Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Arvind Kumar Lapataganj: ‘लापतागंज के चौरसिया’ अरविंद कुमार नहीं रहे, शूटिंग लोकेशन पर जाते समय पड़ा दिल का दौरा, आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे

Arvind Kumar Chaurasia in TV show Lapataganj: ‘लापतागंज’ फेम अभिनेता अरविंद कुमार का निधन हो गया है. उनके परिचित एक्‍टर रोहिताश्व गौड़ ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि वह आर्थिक रूप से परेशान थे. आइए जानते हैं अरविंद कुमार के बारे में..

नहीं रहे 'लापतागंज के चौरसिया' एक्टर अरविंद कुमार, हार्ट अटैक से हुई मौत, आर्थिक तंगी से थे परेशान

Lapataganj Actor Arvind Kumar: पॉपुलर TV शो ‘लापतागंज के चौरसिया’ एक्टर अरविंद कुमार नहीं रहे. मुंबई में उनका निधन हो गया. उनकी मौत की वजह 12 जुलाई को दिल का दौरा पड़ना बताई जा रही है. अरविंद कुमार यूपी के रहने वाले थे. उन्‍होंने टीवी की दुनिया में जाने के लिए अथक परिश्रम से यूपी से मुंबई तक का सफर तय किया था.

एक्टर अरविंद कुमार का जन्म उत्तर प्रदेश के शामली में हुआ था. उन्होंने अभिनय की शुरुआत थिएटर से 1998 में की थी. इसके बाद वो नाटकों में काम करने लगे. वहीं, एक्टिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने 2004 में मुंबई का रूख किया. हालांकि, यहां का रास्‍ता उनके लिए आसान नहीं था, फिर भी संघर्ष करते हुए वो अपनी मंजिल की तरफ बढ़ते गए. टेलीविजन के पॉपुलर शो ‘लापतागंज’ में उन्हें अपना हुनर दिखाने का मौका मिला. वो ‘लापतागंज के चौरसिया’ के रूप में पहचाने जाने लगे.

लापतागंज’ में 5 साल तक चौरसिया का किरदार निभाया था

बता दें कि अरविंद कुमार ने ‘लापतागंज’ में 5 साल तक चौरसिया का किरदार बखूबी निभाया, जिसके कारण लोग उनकी एक्टिंग का लोहा मानने लगे. ‘लापतागंज’ के अलावा उन्होंने ‘क्राइम पैट्रोल’ और ‘सावधान इंडिया’ जैसे कई शोज में भी काम किया. टेलीविजन के अलावा उन्‍होंने ‘चीनी कम’, ‘अंडरट्रायल’, ‘रामा क्या है ड्रामा’ और ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ जैसी फिल्मों में काम किया. इसके अलावा भी कुछ शोज में नजर आए थे.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बड़ा हादसा, मेट्रो निर्माण स्थल पर बने गड्ढे में नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से मौत

12 तारीख को हार्टअटैक आया था

अरविंद कुमार के निधन के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके साथ काम करने वाले साथियों और उनके प्रशंसकों की ओर से उन्‍हें श्रद्धाजंलि अर्पित की जा रही है. सिंटा के अध्यक्ष मनोज जोशी ने उनके निधन की पुष्टि की है. उन्होंने कहा- ‘अरविंद कुमार का निधन 12 तारीख को हार्टअटैक की वजह से हुआ’. बताया जा रहा है कि वो एक शूटिंग लोकेशन पर जा रहे थे, तभी उन्‍हें हार्टअटैक आ गया. इससे पहले कोरोना महामारी के दौरान काम ना मिलने की वजह से वो आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital