Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Weather Update Today: देश के कई राज्यों में आज होगी भारी बारिश, दिल्ली-एनसीआर का कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिनों के दौरान उत्तराखंड और 13-14 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश बिहार उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है.

Weather Update

Weather Update: प्रतीकात्मक तस्वीर

आज भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है. उत्तराखंड समेत हिमाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 13-14 अगस्त से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना जताई है. वहीं सोमवार और मंगलवार को उत्तराखंड में भारी वर्षा हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन-चार दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में हल्की बारिश होगी. इसके बाद सक्रिय मानसून की स्थिति फिर से बहाल हो सकती है.

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? (Delhi Weather Update)

मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में बादल छाए रह सकते है. वहीं, 14 और 15 अगस्त को हल्की बारिश की संभावना है. शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य है.

ये भी पढ़ें- अब नहीं सुनने को मिलेंगी धारा 420, 302 और 144, भारतीय न्याय संहिता के बाद हुए बड़े बदलाव, जानिए अब किस नंबर से जाना जाएगा जुर्म

कैसा रहेगा हिमाचल प्रदेश का मौसम? (HP Weather Update)

आईएमडी के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटे भारी हैं. मौसम विभाग ने रविवार को चंबा, लाहुल स्पीति, कुल्लू और किन्नौर को छोड़कर आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार की रात से हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं लोक निर्माण विभाग की ओर से जगह-जगह ऐसे बोर्ड लगाए गए हैं कि आगे सड़क खराब है, वाहन धीरे चलाएं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital