Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ED की रडार पर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान, पूछे जा सकते हैं ये सवाल, जानें क्या है पूरा मामला

शाहरुख खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. उनकी पत्नी गौरी खान को ईडी ने नोटिस भेजा है. इस वक्त हर तरफ सिर्फ और सिर्फ गौरी खान की ही चर्चा हो रही है.

अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान की मुश्किलें बढ़ने की आशंका है. इस वक्त हर तरफ सिर्फ और सिर्फ गौरी खान की ही चर्चा हो रही है. यह धोखाधड़ी के कारण विवादों में घिर गई है. जिस कंपनी की ब्रांड एंबेसडर गौरी खान हैं, उस पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है. बता दें कि गौरी खान लखनऊ स्थित रियल एस्टेट कंपनी तुलसियानी ग्रुप की ब्रांड एंबेसडर हैं. तुलसियानी कंपनी पर निवेशकों और बैंकों से करीब 30 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है. बताया जा रहा है कि ईडी इस मामले में गौरी खान से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है.

गौरी खान पर पैसों की हेराफेरी का आरोप

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान पर भी पैसों की हेराफेरी का आरोप है. जिसके चलते गौरी खान ईडी की रडार पर हैं. फिलहाल गौरी खान को नोटिस जारी करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय मुख्यालय से इजाजत लेने की तैयारी चल रही है. मिली जानकारी के मुताबिक इजाजत मिलने के बाद ईडी गौरी खान से पूछताछ करेगी.

गौरी खान ईडी की रडार पर

प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी कई चीजों की जांच करेंगे जैसे तुलसियानी समूह ने गौरी को ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए कितना भुगतान किया और सहमत राशि कैसे वितरित की गई. यह जानकारी भी सामने आ रही है कि कंपनी के ब्रांड एंबेसडर के लिए क्या-क्या समझौते हुए हैं और इस समझौते के दस्तावेज भी प्रवर्तन निदेशालय गौरी खान से लेगा.

ये भी पढ़ें- …आखिरकार राजनीति में आएंगी कंगना, BJP से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, पिता ने की पुष्टि; सीट कौन-सी होगी?

क्या है पूरा मामला

सुशांत गोल्फ सिटी लखनऊ में तुलसियानी ग्रुप की एक परियोजना है. इस प्रोजेक्ट में जसवन्त शाह ने 2015 में 85 लाख रुपये में एक फ्लैट खरीदा था. लेकिन कंपनी ने जसवन्त को फ्लैट का कब्ज़ा नहीं दिया. इतना ही नहीं पैसे भी नहीं लौटाए. इसलिए जसवन्त शाह ने तुलसियानी ग्रुप के निदेशक अनिल कुमार तुलसियानी, महेश तुलसियानी और गौरी खान के खिलाफ मामला दायर किया.

केस दर्ज कराते हुए जसवन्त शाह ने गौरी खान पर भी आरोप लगाया है. गौरी खान इस प्रोजेक्ट को प्रमोट कर रही थीं और इसी भरोसे पर उन्होंने फ्लैट खरीद लिया. लेकिन जसवन्त शाह को फ्लैट पर कब्ज़ा नहीं दिया गया है. इस मामले में अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान से ईडी पूछताछ कर सकती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital