Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

स्कूलों में कानून की शिक्षा अनिवार्य हो, नई पीढ़ी को वकालत, अधिकार और कर्तव्यों से परिचित कराना होगा: डॉ. राजेश्वर सिंह

भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने देश के भावी वकीलों को संबोधित करते हुए उन्हें निस्वार्थ सेवा करने के लिए उत्साहित किया. उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भाव से सेवा करने से मन को जो संतुष्टि मिलती है, वो किसी अन्य काम से नहीं मिलती.

dr rajeshwar singh bjp mla

सरोजनीनगर के MLA डॉ. राजेश्वर सिंह

Dr Rajeshwar Singh Speech: उत्तर प्रदेश के सरोजनीनगर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने वकीलों के साथ आयोजित एक कार्यक्रम में भारत के भावी वकीलों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी की सफलता और उपलब्धियां तब और भी बढ़ जाती हैं जब वह समाज के लिए कोई बड़ा उद्देश्य पूरा करता है. निस्वार्थ भाव से सेवा करने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि सार्वजनिक रूप से निस्वार्थ सेवा करने से मन को जो संतुष्टि मिलती है, वह किसी अन्य कार्य से नहीं मिलती.

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि जब हम अपने निस्वार्थ कार्यों से समाज और राष्ट्र को कुछ देते हैं तो वह कुछ काम आता है. यदि आप अपने कार्यों से समाज में कोई बदलाव लाते हैं या किसी गरीब के जीवन में खुशी लाते हैं तो दयालुता और विनम्रता का यह कार्य एक ऐसा गुण है जिसे हर युवा को अपनाना चाहिए.

अपने संबोधन के दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने कानून की शिक्षा पर भी काफी जोर दिया और इसके महत्व पर प्रकाश डाला. डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूलों में कानून की शिक्षा अनिवार्य होनी चाहिए और हर युवा को कानून, अधिकार और कर्तव्यों की बुनियादी जानकारी होनी चाहिए और ऐसा होने से देश को सबसे ज्यादा फायदा होगा, क्योंकि हमारी नई पीढ़ी कानून और अधिकार सीखेगी. अपने कर्तव्यों से अवगत रहेंगे तो देश का विकास भी उसी के अनुरूप होगा.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism