Bharat Express DD Free Dish

‘4 जून को मोदी हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नहीं होंगे, INDI Alliance की सरकार आएगी’, राहुल गांधी बोले— युवाओं ने यह मन बना लिया है…

कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले कि 4 जून को रायबरेली के सबसे गरीब परिवारों की लिस्ट बनेगी. हर गरीब परिवार में से एक महिला का नाम चुना जाएगा और उसके बैंक अकाउंट में एक लाख रुपए चले जाएंगे.

Rahul Gandhi

राहुल गांधी.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Rahul Gandhi Rally in Raebareli: कांग्रेस पार्टी के सिपहसालार आज उत्तर प्रदेश में थे. उन्होंने रायबरेली में अपने लिए चुनावी प्रचार किया. इस दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेकर सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला बोला. दावा किया है कि इस बार लोकसभा चुनाव ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल पार्टियां जीतेंगी.

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेलीवासियो के समक्ष कहा, “भाइयों बहनों..मैं आपको बता रहा हूं​ कि 4 जून को नरेंद्र मोदी हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नहीं होंगे…INDIA गठबंधन की सरकार आएगी और वो सरकार आपकी सरकार होगी.”

राहुल बोले— “इस बार पूरे देश में युवाओं ने मन बना लिया है कि प्रधानमंत्री मोदी नहीं चाहिए…4 जून को हिंदुस्तान के रायबरेली के सबसे गरीब परिवारों की लिस्ट बनेगी. हर गरीब परिवार में से एक महिला का नाम चुना जाएगा और हर महिला के बैंक अकाउंट में एक लाख रुपए चले जाएंगे.”

एक क्लिक पर पढ़िए 10 बड़ी चुनावी खबरें: वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए EC ने की अनूठी पहल, मोदी बोले— 4 जून के बाद INDI Alliance खटाखट-खटाखट टूटकर बिखर जाएगा

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read