INDI Alliance में शामिल पार्टियों कांग्रेस और सपा की आज प्रयागराज के फूलपुर में संयुक्त रैली हुई. दोनों पार्टियों के सिपहसालार, राहुल गांधी और अखिलेश यादव वहां पहुंचे, लेकिन समर्थकों की भीड़ में अचानक हंगामा हो गया. राहुल-अखिलेश के मंच पर पहुंचते ही समर्थक बेकाबू हो गए. उन्होंने सुरक्षा घेरा तोड़ दिया. मंच की तरफ बढ़ने लगे.
प्रयागराज में समर्थकों ने सुरक्षा घेरा तोड़ा
पुलिस ने भीड़ को काबू करने की कोशिश की, उस दौरान खूब धक्का-मुक्की हुई. पुलिस ने लाठी चलाई तो वहां भगदड़ जैसे हालत हो गए. कई समर्थक चोटिल हो गए. मंच पर बैठे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने समर्थकों से शांत रहने की अपील की, लेकिन किसी ने उनकी एक नहीं सुनी. ऐसे हालात करीब 15 मिनट तक रहे.

सियासी दलों के कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुस गए. कुछ तो मंच के उूपर ही चढ़ गए. इस हंगामे में कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है.

शांति की अपील, फिर दोनों नेता उठकर चले गए
अखिलेश के साथ राहुल ने भी हाथ उठाकर लोगों से शांत रहने की अपील की. हालांकि, भीड़ बेकाबू रही, जिसके उपरांत राहुल-अखिलेश दोनों मंच छोड़कर गए. बताया जा रहा है कि हंगामा कर रहे समर्थकों से वे इस कदर नाराज हुए कि स्पीच दिए बिना हेलीकॉप्टर में बैठकर वहां से कहीं रवाना हो गए.
यह भी पढ़िए: 80 लोकसभा सीटें जीतने को BJP का मास्टर प्लान, जाट वोटर्स को साधने के लिए करेगी ये बड़ा काम, इंडिया अलायंस की बढ़ेंगी मुश्किलें!
– भारत एक्सप्रेस
फेस रोलर से मिलेगा मॉडल जैसा चेहरा? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कड़वा सच
लेडीज! वजन घटाना है तो तुरंत छोड़ें ये 7 गलत आदतें
रात को फल खाना सेफ है या नहीं? जानें ब्लड शुगर पर असर
एलोवेरा में भरेगा 99% गाढ़ा जेल; बस मिट्टी में डालें 1 चम्मच यह सफेद पाउडर
एवोकाडो देखकर भी नहीं खरीदते? जान लें इसके 9 जबरदस्त फायदे
जानें फ्रीजर की बर्फ पिघलाने का सबसे आसान घरेलू जुगाड़
सुबह पिएं धनिया का पानी, मिलेंगे 9 जबरदस्त फायदे
गुड़हल के लिए बनाएं मुफ्त का जादुई घोल, खिलेंगे अनगिनत फूल
आपकी रसोई में तो नहीं आ गया बैन चाइनीज लहसुन? ऐसे पहचानें अंतर
मीठा न खाने पर भी क्यों बढ़ती है शुगर? जानिए ‘तनाव’ का यह छिपा हुआ सच
पौधों के लिए ‘संजीवनी’ है चावल का पानी! जानें खाद बनाने का सही तरीका
घी खाने से हार्ट अटैक? जानिए क्या कहती है नई रिसर्च
लौंग से पाएं खांसी में आराम: जानिए सही तरीका और फायदे
खदानों से कैसे मिलता है हीरा? भारत में कहां पाए गए दुनिया के सबसे बेशकीमती हीरे
कौन-से हैं वे पक्षी, जिन्हें देखते ही भाग जाते हैं सांप-बिच्छू
बालों को लंबा और घना बनाने के 10 पुराने व देसी नुस्खे
हरतालिका तीज 2026: शिव-पार्वती से सीखें रिश्ते के 9 नियम
आपको भी बार-बार सपनों में दिखते हैं सांप? जानिए असल जिंदगी में उनका असर
गमले में उगाएं ढेरों हरी मिर्च, जानिए गार्डनिंग गुरु का फ्री नुस्खा
सुबह खाली पेट भीगी किशमिश खाने से क्या होता है? जानिए एक्सपर्ट की राय
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.