Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Pushpa 2 से लेकर सालार तक… 2023 में धमाल मचाने आ रही हैं बड़े बजट की ये फिल्में

Blockbustre Movie: साल 2022 इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा इस दौरान कई बड़ी बजट की फिल्में बड़े पर्दे पर आई जैसे ‘लाल सिंह चड्ढा’ , सम्राट पृथ्वीराज’ और ‘राधे श्याम’ और मुंह के बल गिरीं.

upcoming movie
Sonali Thakur Edited by Sonali Thakur

Blockbustre Movie: साल 2022 इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा इस दौरान कई बड़ी बजट की फिल्में बड़े पर्दे पर आई जैसे ‘लाल सिंह चड्ढा’ , सम्राट पृथ्वीराज’ और ‘राधे श्याम’ और मुंह के बल गिरीं.  हालांकि, ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा आरआरआर और के जी एफ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया. अब सभी को इंतजार है कि 2023 में कौन-कौन सी फिल्में आने वाली है. क्योंकि इस साल में बड़े बजट की कई फ़िल्में पर्दे तक पहुंचने वाली हैं, जिनमें साउथ सिनेमा की पैन इंडिया फिल्में भी शामिल हैं. आइए आपको बताते है वो कौन -कौन सी फिल्में है जो 2023 में धमाल मचाने वाली है .

जेलर

जेलर फिल्म को नेल्सन दिलीप कुमार ने डायरेक्ट किया है. ‘जेलर’ पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें साउथ सिनेमा के गॉड कहे जाने वाले रजनीकांत लीड रोल में होंगे. फिल्म में शिव राजकुमार और राम्या कृष्णन की भी अहम भूमिका होगी. इस फिल्म को तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा.

पोन्नियिन सेल्वन-2′ या ‘PS-2’

डायरेक्टर मणि रत्नम की फिल्म है, जिसका पहला पार्ट 2022 में रिलीज हुआ था. इसके पहले पार्ट को लोगों ने काफी पंसद किया था और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था. तमिल के साथ हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी रिलीज के लिए तैयार इस फिल्म में चियान विक्रम, कार्थी, जयम रवि और ऐश्वर्या राय मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे.

जवान

जवान फिल्म मे पहली बार शाहरुख़ खान साउथ इंडियन सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर एटली कुमार के साथ काम कर रहे हैं. वहीं इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा की भी अहम भूमिका में नजर आएंगी.

आदिपुरुष

2023 की आने वाली बड़ी फिल्मों में आदिपुरुष का नाम है. इस फिल्म का डायरेक्शन’तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर’ फेम ओम राउत ने किया है. फिल्म में प्रभास लीड रोल में हैं और सैफ अली खान, कृति सेनन की भी अहम रोल में नजर आएंगी. पहले यह फिल्म 12 अनवरी 2023 को रिलीज होने वाली थी,लेकिन इसके VFX और रावण बने सैफ अली खान के लुक पर विवाद छिड़ा, जिसकी वजह से इसे आगे बढाया गया। मेकर्स फिल्म में कुछ बदलाव कर रहे है. उसके बाद इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा.

सालार

तेलुगु भाषा की पैन इंडिया फिल्म है. जिसमें प्रभास की लीड रोल में नजर आएंगे. प्रशांत नील के निर्देशन वाली इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, जगपति बाबू और श्रुति हासन जैसे स्टार्स के भी अहम किरदार होंगे.

‘टाइगर 3’

सलमान की ब्लॉकबस्टर फिल्म टाइगर 3 का फैंस को बेशब्री से इंतजार है. 2012 में आई ‘एक था टाइगर’ और 2017 में रिलीज हुई ‘टाइगर जिंदा है’ की सीक्वल है, जिसमें सलमान खान लीड रोल में हैं. मनीष शर्मा ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है इस फिल्म में कटरीना कैफ सलमान खान के अपोजिट नजर आएंगी.

‘डंकी’

बात करे लेते है शाहरुख़ खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘डंकी’ की तो पहली शाहरुख़ डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ काम कर रहे है. फिल्म में शाहरुख़ के अलावा तापसी पन्नू और बोमन ईरानी भी अहम रोल में नजर आएंगे.

‘बड़े मियां छोटे मियां’

बात कर ले फिल्म में ‘बड़े मियां छोटे मियां की तो अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ पहली बार साथ काम कर रहे हैं. अली अब्बास जफर के निर्देश वाली इस फिल्म में जान्हवी कपूर भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी.

कुत्ते

हिंदी सिनेमा के दमदार एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस तब्बू की मोस्ट अवेडेट फिल्म ‘कुत्ते’ रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है. हाल ही में कुत्ते का शानदार ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा दिया है. मालूम हो कि अर्जुन कपूर की कुत्ते 13 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

पठान

हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म ‘पठान’ नए साल की सबसे बड़ी रिलीज मानी जा रही है. रीपब्लिक डे के मौके पर 25 जनवरी को सिनेमाघरों में पठान रिलीज की जाएगी. शाहरुख खान के अलावा इस फिल्म में बॉलीवुड के मशहूर कलाकार जॉन अब्राहम और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण लीड रोल में मौजूद हैं.

‘पुष्पा 2

द रूल’ 2020 में रिलीज हुई सुपरहिट तेलुगु फिल्म ‘पुष्पा : द राइज’ का सीक्वल है. जिसमें अलू अर्जुन लीड रोल में नजर आएंगे फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल जैसे स्टार्स दिखाई देंगे.

‘गणपत’

‘गणपत’ में टाइगर श्रॉफ लीड रोल में हैं. यह एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमे टाइगर के अपोजिट कृति सेनन भी दिखाई देंगी. विकास बहल ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है. वहीं इस फिल्म में अमिताभ बच्चन का इसमें स्पेशल अपीयरेंस होगा.

‘इंडियन 2’

इंडियन 2 तमिल भाषा की पैन इंडिया फिल्म है. जिसे हिंदी,, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा. कमल हासन स्टारर इस फिल्म को एस. शंकर ने डायरेक्ट किया है. और इसमें काजल अग्रवाल की भी अहम रोल में नजर आएंगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital