Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Athiya Shetty-KL Rahul की शादी में दबंग खान से लेकर विराट कोहली तक होंगे मेहमान, 3 दिन चलेगा जश्न

Athiya Shetty: अथिया शेट्टी और केएल राहुल अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है. दोनों के वेडिंग डिटेल्स भी सामने आ गई है.

Athiya Shetty: 

केएल राहुल, अथिया शेट्टी (फोटो)

Athiya Shetty:  बॉलीवुड में वेडिंग सीजन की शुरुआत होने वाली है. अब खबरें तो ऐसी ही आ रही हैं. क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की खबरों पर फाइनली मुहर लगती सी दिखाई दे रही है. बता दें कि आथ‍िया, केएल राहुल की शादी का जश्न तीन दिन चलने वाला है. शादी इसी साल 23 जनवरी को ही होगी. शादी की सारी रस्में तीन दिन तक चलेंगी. हालांकि फैमिली में से किसी ने अभी तक कोई जानकारी ऑफिशियल नहीं की है, लेकिन सोर्स की मानें तो शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले पर होगी.

तीन दिन तक चलेगा फंक्शन

बधाई हो बधाई! साल की सबसे मच-अवेटेड शादी की तारीख अब फाइनली आ ही गई है. नए साल की शुरुआत के साथ ही अथिया और केएल राहुल के रिश्ते को नया नाम मिलने की भी बात पक्की हो गई है. जी हां, दोनों फाइनली शादी करने वाले हैं. पिछले काफी समय से चर्चा थी कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. लेकिन परिवार में से कोई भी इस पर कोई भी कुछ कहने को तैयारी नहीं है. पर अब इन सभी अटकलों पर विराम लगता दिखाई दे रहा है. क्योंकि मिली मिली जानकारी के मुताबिक अथिया और केएल राहुल 23 जनवरी को शादी करने वाले हैं.

फंक्शन तीन दिन तक चलेगा. 21 जनवरी से 23 जनवरी के बीच शादी की सभी रस्में निभाई जाएंगी. तीन दिन के इस इवेंट में 21-22 को हल्दी-मेहंदी और संगीत का फंक्शन सेलिब्रेट किया जाएगा. वहीं 23 जनवरी को अथिया और राहुल सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे. खबरों की मानें तो ये सभी रस्में सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंग्ले पर निभाई जाएंगी.

गेस्ट लिस्ट में कौन-कौन

अथिया और केएल राहुल परिवार और करीबियों की मौजूदगी में एक दूसरे के साथ सात जन्म तक साथ रहने की कसमें खाएंगे. बताया जा रहा है कि शादी की तैयारियां शुरू भी हो चुकी हैं. इस खुशी की खबर से दोनों परिवारों में जबरदस्त एक्साइटमेंट का माहौल है. गेस्ट लिस्ट भी तैयार की जा रही है. इसमें बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया के दिग्गजों के शामिल होने के आसार हैं. कपल की गेस्ट लिस्ट में सलमान खान, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे बड़े सेलिब्रिटी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-वैभव रेखी की एक्स वाइफ खूबसूरती में दीया मिर्जा को देती हैं कड़ी टक्कर, देखें सुनैना रेखी की गॉर्जियस तस्वीरें

भाई के प्रीमियर पर दिखे साथ

2021 में भाई की फिल्म तड़प के प्रीमियर के दौरान अथिया और केएल राहुल का रिश्ता ऑफिशियल हुआ था. अथिया ने प्रीमियर पर केएल राहुल संग एंट्री ली थी. इस दौरान हर किसी की निगाहें इन पर टिक कर रह गईं थी. फैंस को ये अंदाजा लगाते देर नहीं लगी कि अथिया और केएल राहुल एक-दूजे को डेट कर रहे हैं. अथिया शेट्ट और केएल राहुल सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार लुटाते दिखते हैं. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बाद अब केएल राहुल-अथिया की वेडिंग देखने के लिये फैंस बेकरार बैठे हैं. बॉलीवुड और क्रिकेट की इस जोड़ी की वेडिंग में आप शामिल होने के लिये एक्साइटेड हैं या नहीं?

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital