Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“पैसा गया तो कमा लिया जाएगा, नाम गया तो वापस नहीं आएगा…”, उद्धव से शिवसेना छिनी तो राज ठाकरे ने दिलाई बाला साहेब की बात याद

CM Eknath Shinde: आयोग के फैसले के बाद अब राज ठाकरे की प्रतिक्रिया सामने आई है. वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया है तो वहीं संजय राउत की तरफ से इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया गया है. 

Shiv sena (2)

आयोग के फैसले के बाद राज ठाकरे ने बाला साहेब की बात याद दिलाई

Shivsena Symbol: महाराष्ट्र में शिवसेना के दो गुटों में बंट जाने का काफी समय से विवाद चल रहा था. शिवासेना के गुट और चुनाव चिह्न को लेकर शिंदे गुट और उद्धव गुट में तनातना चल रही थी जिसपर आज चुनाव आयोगी की तरफ से लगाम लगा दिया गया है. आयोग ने कहा कि पार्टी के नाम ‘शिवसेना’ और पार्टी के प्रतीक ‘धनुष और तीर’ पर एकनाथ शिंदे गुट का ही अधिकार होगा.

आयोग के इस फैसले के बाद अब राज ठाकरे की प्रतिक्रिया सामने आई है. वहीं शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न मिलने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया है तो वहीं संजय राउत की तरफ से इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया गया है. 

“पैसा आता जाता रहता है,नाम बड़ा करो, नाम ही सब कुछ है”

चुनाव आयोग के फैसले के बाद उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई राज ठाकरे ने एक वीडियो शेयर करते हुए बाबा साहेब ठाकरे की बात याद दिलाई है. उन्होंने बाबा साहेब के ऑडियो के साथ एक ट्वीट शेयर करते हुए लिखा- “बालासाहेब द्वारा दिया गया ‘शिवसेना’ का विचार कितना सही था, आज हम एक बार फिर जानते हैं.” वहीं ऑडियो में सुना जा सकता है कि जिसमें बाला साहेब कह रहे हैं कि “पैसा आता जाता रहता है, पैसा गया तो फिर कमा लिया जाएगा. लेकिन नाम गया तो कभी वापस नहीं आएगा. इसलिए नाम बड़ा करो, नाम ही सब कुछ है”.

‘हम पहले दिन से ही आश्वस्त थे’

 

शिवसेना का नाम और चुनाव चिह्न मामले में शिंदे गुट की जीत होने के बाद उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “सभी शिवसैनिकों और सीएम शिंदे को बहुत-बहुत बधाई. अब असली शिवसेना एकनाथ शिंदे जी की शिवसेना बनी है. मैं बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं, हम पहले दिन से ही आश्वस्त थे, क्योंकि चुनाव आयोग के इसके पहले के भी निर्णय इसी प्रकार से आए हैं, इसलिए यह हमें विश्वास था”. वहीं उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा कि “हिंदू हृदय सम्राटबालासाहेब ठाकरे जी द्वारा दिखाए गए संघर्ष और सत्य के मार्ग पर आपकी यात्रा के रूप में उन्होंने आपको पार्टी के नाम ‘शिवसेना’ और ‘धनुष और तीर’ के प्रतीक की यह मील का पत्थर उपलब्धि दी है”.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital