इंडिगो के बाद एक और एयरलाइन ने यात्रियों के लिए शानदार टिकट डिस्काउंट ऑफर पेश किया है. इस ऑफर के तहत यात्री 1,199 रुपये में घरेलू और 6,139 रुपये में अंतरराष्ट्रीय यात्रा कर सकते हैं. इस ऑफर के तहत आप दो दिन यानी 24 फरवरी तक बुकिंग कर सकते हैं. यह पैकेज 23 फरवरी 2023 को पेश किया गया है.
गर्मियों के यात्रा सीजन से पहले हवाई यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है. ऐसे में यह ऐलान लो-कॉस्ट एयरलाइन गो फर्स्ट ने किया है, जबकि इससे एक दिन पहले भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने भी कुछ ऐसा ही ऑफर दिया था. GoFirst ने कहा कि घरेलू किराया 1,199 रुपये से शुरू होगा. अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए किराया 6,139 रुपये से शुरू होता है.
ये भी पढ़ें- Bank Holidays March 2023: इस महीने ही निपटा लें अपने जरुरी काम, मार्च में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की लिस्ट
आप कब यात्रा कर पाएंगे
यह सेल 24 फरवरी तक चलेगी, जबकि यात्रा की अवधि 12 मार्च से 30 सितंबर, 2023 तक है. ऐसे में जो यात्री इस छूट का लाभ उठाना चाहते हैं, वे इसके तहत बुकिंग करा सकते हैं. वहीं, इंडिगो ने 13 मार्च से 13 अक्टूबर तक की यात्रा के लिए 2,093 रुपये की शुरुआती कीमत पर घरेलू उड़ान टिकट की पेशकश की है.
इंडिगो ने अपनी वेबसाइट और ट्विटर पर जानकारी दी है कि टिकटों की बिक्री 25 फरवरी तक जारी रहेगी. ऐसे में अगर कोई यात्री बुकिंग करता है तो वह 13 मार्च से 13 अक्टूबर 2023 तक यात्रा कर सकता है. इसके साथ ही कुछ दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं. बिक्री के दौरान जारी किया जाएगा, जिसका पालन करना अनिवार्य होगा.
ये भी पढ़ें- Akhilesh Yadav: आज नोएडा आएंगे सपा मुखिया अखिलेश यादव, कार्यकर्ताओं को देंगे ‘मिशन 2024’ फतह का मंत्र, राजपाल यादव की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
बता दें कि गर्मियों में हवाई यात्रा बढ़ जाती है. लोग छुट्टियां मनाने के लिए देश और विदेश के अलग-अलग स्थानों पर जाते हैं. ऐसे में एयरलाइंस इन मौके को भुनाना चाहती हैं और इस कारण यात्रियों को कम टिकट प्राइस पर सफर करने का मौका दे रही हैं.
होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
होली के जिद्दी रंगों से घबराएं नहीं, जानें दाग हटाने के 5 जादुई तरीके
होली के जिद्दी रंग कर देते हैं नाखून खराब? जानें 4 आसान हैक्स
होंडा का 25वां साल, एक्टिवा स्कूटर का नया स्टाइलिश लॉन्च
होंठ फटने पर भूलकर भी न लगाएं ये 3 चीजें, ठंडियों में बढ़ जाएगा सूखापन
हो जाएं सावधान! एल्युमिनियम फॉयल में रखते हैं खाना?
हॉलीवुड में धमाका करेंगे विद्युत जामवाल, इस फिल्म में दिखेगा नया अवतार
हैदराबाद में पेट फ्रेंडली कैफे, जहां जानवर भी मेहमान हैं
हैकर्स और हैंगिंग दोनों से मिलेगी मुक्ति, रोज करें एक छोटा काम
हेल्दी ओट्स आपको कर सकते हैं बीमार, जानें खाने का सही तरीका
हेरा फेरी 3 के लिए तैयार हुए परेश रावल, बोले- ‘घाव भर गया है’
हील्स पहनने का शौक? रीढ़ की हड्डी और हिप्स को हो सकता है बड़ा नुकसान
हीटर चलाकर सोते हैं? हो जाइए सावधान, सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान!
हार्दिक पंड्या का नया लुक — स्टाइल देखकर फैन्स बोले- धमाकेदार…
हार्ट अटैक अक्सर रात में या सुबह क्यों आता है?
हाथ-पैरों की जिद्दी टैनिंग को करें बाय! अपनाएं ये बेहतरीन नुस्खे
हाथ में चक्र…सिर पर मुकुट, सामने आया मुंबई के लालबागचा राजा का भव्य स्वरूप
हाई से ज्यादा खतरनाक है ‘लो शुगर’, तुरंत करें ये काम
हाई बीपी से हैं परेशान? जानें बचाव का सबसे सरल रास्ता
हल्दी-दूध, अदरक या तुलसी? सर्दियों में सुबह क्या पीना है सबसे बेस्ट?
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.