Bharat Express DD Free Dish

Petrol Diesel Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में आई गिरावट, भारत के बड़े शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के रेट

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर तय होते हैं. इसलिए आज कच्चे तेल की कीमत के कम होने के चलते कुछ शहरों में तेल के दामों में बदलाव किया गया है.

Resize_petrol_diesel_fuel_price

पेट्रोल डीजल के कुछ शहरों में बदले दाम

Dimple Yadav Edited by Dimple Yadav

Petrol Diesel Today Rate: होली के बाद भारतीय सरकारी तेल कंपनियों ने आज (गुरुवार) को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए गए हैं. इसके साथ ही कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है. वहीं तीन महानगरों में तेल के दाम पुराने वाले ही बने हुए हैं. हालांकि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil) में 0.16 फीसदी की मामूली गिरावट दर्ज की गई है. वहीं वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल (Brent Crude Oil) के दाम में आज 0.76 फीसदी की कमी दर्ज की गई है.

भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर तय होते हैं. इसलिए आज कच्चे तेल की कीमत के कम होने के चलते कुछ शहरों में तेल के दामों में बदलाव किया गया है.

चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के दाम

तेल कंपनियों की ओर से जारी किए गए नए दामों में मेट्रो सिटी चेन्नई में पेट्रोल डीजल के दामों में बदलाव हुआ है. शहर में पेट्रोल 10 पैसे महंगा होकर 102.73 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है और डीजल 9 पैसे महंगा होकर 94.33 प्रति लीटर बिक रहा है. इसके अलावा बाकी के तीन महानगरों में दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में दाम अपने पुराने वाले बने हुए हैं. दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर और कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

चार महानगरों में तेल के दाम

चेन्नई: पेट्रोल रेट: 102.73 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 94.33 रुपये प्रति लीटर

मुंबई:  पेट्रोल रेट: 106.15 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 92.67 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता: आज पेट्रोल का रेट: 106.03 रुपये प्रति लीटर, डीजल का रेट: 92.76 रुपये प्रति लीटर

दिल्ली: पेट्रोल रेट: 96.72 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 89.62 रुपये प्रति लीटर

यह भी पढ़ें-    Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं एक्ट्रेस श्वेता मेमन, मैसेज के जरिए हुई लाखों की ठगी

इन शहरों में बदले पेट्रोल डीजल की दाम

अहमदाबाद में पेट्रोल-डीजल 70-70 पैसे सस्ता

नोएडा में पेट्रोल-डीजल 10-10 पैसे सस्ता

गुरुग्राम में पेट्रोल 26 और डीजल 24 पैसे सस्ता

लखनऊ में पेट्रोल-डीजल 3-3 पैसे सस्ता

रायपुर में पेट्रोल 21 पैसे महंगा और डीजल 20 पैसे हुआ सस्ता

ऐसे जाने अपने शहर में तेल के दाम

पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम चेक करने के लिए आपको केवल एक SMS करना होता है. देश के ज्यादातर सरकारी तेल कंपनियां ग्राहकों को यह सुविधा देती है. इंडियन इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने शहर के तेल के दाम चेक करने के लिए RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर भेज सकते हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read