Papalpreet Singh: वारिस पंजाब दे के प्रमुख भगोड़े अमृतपाल सिंह के करीबी पप्पलप्रीत को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है. स्पेशल सेल और पंजाब पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर उसे होशियार से गिरफ्तार किया था. जिसके बाद पुलिस उसे अमृतसर लेकर आई है. वहीं अब गिरफ्तारी के बाद पप्पलप्रीत की पहली प्रतिक्रिया सामने आ गयी है. उसने मीडिया से कहा कि ‘मैं एकदम सही सलामत हूं और मुझे कथुनंगल में गिरफ्तार किया गया था.
भगोड़े अमृतपाल सिंह के फरार होने के बाद पप्पलप्रीत काफी समय तक उसी के साथ ही था. अब उसकी गिरफ्तार के बाद पुलिस को खालीस्तानी समर्थक अमृतपाल के बारे में कई महत्तवपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं.
डिब्रूगढ़ की सेंट्रल जेल में रहेगा पप्पलप्रीत
वहीं जानकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस अब पप्पलप्रीत को असम ले जाने की तैयारी कर रही है. यहां उससे देश की तमाम सेंट्रल एजेंसियां पूछताछ करेंगी. पप्पलप्रीत को पंजाब पुलिस के कुछ अधिकारी फ्लाइट के जरिए असम के डिब्रूगढ़ लेकर जाएंगे. जहां उसे सेंट्रल जेल में रखा जाएगा. खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, पंजाब में खालिस्तान का माहौल खड़ा करने के लिए पप्पलप्रीत के आईएसआई से सीधे संपर्क है. वही अमृतपाल के फरार होने में भी पपलप्रीत का ही हाथ है. यहां तक की अमृतपाल के लिए नए-नए ठिकानों की तलाश भी पप्पलप्रीत ही कर रहा था.
अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के ऑपरेशन के दौरान उसके कई समर्थकों को गिरफ्तार किया गया था. जिनमें से कई खालिस्तानी समर्थकों को डिब्रूगढ़ की सेंट्रल भेजा गया है. यह पूर्वाेत्तर की सबसे पुरानी जेलों में से एक है. असम में उल्फा उग्रवाद के चरम के दौरान इस जेल का इस्तेमाल उग्रवादियों को रखने के लिए किया जाता था. हरजीत सिंह और अमृतपाल सिंह के चाचा सहित कई अन्य खालिस्तानी समर्थक इस जेल में बंद हैं.
बता दें कि अकाल तख्त ने हाल ही में अमृतपाल सिंह को पुलिस के सामने सरेंडर करने के लिए कहा है. साथ ही अकाल तख्त ने अमृतपाल सिंह की ‘सरबत खालसा’ की मांग को भी ठुकरा दिया है.
होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
By Govind Kumar Singh
होली के जिद्दी रंगों से घबराएं नहीं, जानें दाग हटाने के 5 जादुई तरीके
By Shyamdatt Chaturvedi
होली के जिद्दी रंग कर देते हैं नाखून खराब? जानें 4 आसान हैक्स
By Shyamdatt Chaturvedi
होंडा का 25वां साल, एक्टिवा स्कूटर का नया स्टाइलिश लॉन्च
By Shreyansh Choubey
होंठ फटने पर भूलकर भी न लगाएं ये 3 चीजें, ठंडियों में बढ़ जाएगा सूखापन
By Shyamdatt Chaturvedi
हो जाएं सावधान! एल्युमिनियम फॉयल में रखते हैं खाना?
By Shyamdatt Chaturvedi
हॉलीवुड में धमाका करेंगे विद्युत जामवाल, इस फिल्म में दिखेगा नया अवतार
By Shreyansh Choubey
हैदराबाद में पेट फ्रेंडली कैफे, जहां जानवर भी मेहमान हैं
By Shreyansh Choubey
हैकर्स और हैंगिंग दोनों से मिलेगी मुक्ति, रोज करें एक छोटा काम
By Shubhra Rai
हेल्दी ओट्स आपको कर सकते हैं बीमार, जानें खाने का सही तरीका
By Shyamdatt Chaturvedi
हेरा फेरी 3 के लिए तैयार हुए परेश रावल, बोले- ‘घाव भर गया है’
By Vaibhav Gupta
हीटर चलाकर सोते हैं? हो जाइए सावधान, सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान!
By Radha Priya
हार्दिक पंड्या का नया लुक — स्टाइल देखकर फैन्स बोले- धमाकेदार…
By Shreyansh Choubey
हार्ट अटैक अक्सर रात में या सुबह क्यों आता है?
By Shyamdatt Chaturvedi
हाथ-पैरों की जिद्दी टैनिंग को करें बाय! अपनाएं ये बेहतरीन नुस्खे
By Radha Priya
हाथ में चक्र…सिर पर मुकुट, सामने आया मुंबई के लालबागचा राजा का भव्य स्वरूप
By Akansha
हाई से ज्यादा खतरनाक है ‘लो शुगर’, तुरंत करें ये काम
By Shyamdatt Chaturvedi
हाई बीपी से हैं परेशान? जानें बचाव का सबसे सरल रास्ता
By Shyamdatt Chaturvedi
हल्दी-दूध, अदरक या तुलसी? सर्दियों में सुबह क्या पीना है सबसे बेस्ट?
By Shyamdatt Chaturvedi
हल्दी गिरी, जादू बिखरा: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Haldi Trend
By Bharat Express Desk
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.