Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Maharashtra Politics: “मातोश्री में फूट-फूट कर रोए थे एकनाथ शिंदे, जेल जाने के डर से शिवसेना में डाली फूट”, आदित्य ठाकरे ने लगाया आरोप

Maharashtra: आदित्य ठाकरे ने खुलासा करते हुए बताया कि शिवसेना में टूट से पहले शिंदे मातोश्री आए थे और यहां वह खूब फूट-फूट कर रोए थे.

सीएम एकनाथ शिंदे और आदित्य ठाकरे

Aditya Thackeray: महाराष्ट्र में शिवसेना में हुई फूट को लेकर उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिंदे पर बड़ा आरोप लगाया है. आदित्य ठाकरे ने शिंदे की बगावत को लेकर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि शिवसेना से बगावत करने से पहले एकनाथ शिंदे मातोश्री पर आकर रोए थे. वहीं उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए बताया कि “शिंदे ने यह कहा था कि अगर वह बीजेपी में नहीं जाते तो मुझे गिरफ्तार कर लिया जाता.”

आदित्य ठाकर ने शिवसेना में फूट के बाद पहली पर सीएम शिंदे (CM Shinde) पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान हैदराबाद में एक कार्यक्रम में छात्रों से संवाद करते हुए यह बातें कही हैं. उन्होंने बताया शिवसेना में फूट होने से पहले वह मातोश्री (ठाकरे परिवार का निजी निवास) आए थे.

‘शिंदे के चेहरे पर दहशत साफ दिख रही थी’

आदित्य ठाकरे ने आरोप लगाते हुए बताया कि शिवसेना में टूट से पहले शिंदे मातोश्री आए थे और यहां वह खूब फूट-फूट कर रोए थे. उनके चेहरे पर बीजेपी को लेकर दहशत साफ तौर पर देखी जा रही थी. उन्होंने कहा कि “ये 40 लोग अपनी सीट के लिए, पैसों के लिए गए. वर्तमान मुख्यमंत्री तब मेरे घर आकर रोए थे. इसकी वजह यह थी कि उन्हें केंद्रीय जांच एजेंसी अरेस्ट करने वाली थी.”

बता दें कि ठाकरे गुट यह लगातार आरोप लगता रहा है कि ईडी-सीबीआई के डर और 50 करोड़ के लालच को लेकर शिंदे ने शिवसेना में फूट डाली थी. अब इसी मामले में आदित्य ठाकरे ने एक बड़ा खुलासा किया है.

यह भी पढ़ें-  Umesh Pal Murder Case: बेटे की एनकाउंटर में मौत की खबर सुनकर कोर्ट में चक्कर खाकर गिरा माफिया अतीक अहमद, लगे “योगी जिंदाबाद” के नारे

‘100 फीसदी सही बात है’

आदित्य ठाकरे ने जब शिंदे के रोने की बात कही तो पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने भी उनका समर्थन किया. उन्होंने कहा कि यह 100 फीसदी सही बात है, क्योंकि शिंदे ने उनसे यही बात कही थी. संजय राउत ने कहा कि मैंने शिंदे को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह जेल से डरे हुए थे.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital