Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Unnao: फिर शर्मसार हुई इंसानियत, जमानत पर रिहा हो दबंगों ने गैंगरेप पीड़िता के घर में लगाई आग, दुष्कर्म के आरोपियों का कब होगा एनकाउंटर ?

Unnao Rape Accused: पीड़िता और उसकी मां ने बताया कि आरोपियों ने मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाया. उसके बाद गाली गलौज कर मां-बेटी दोनों को डंडों से पीट दिया. वहीं पीड़िता ने ने मौरावां थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Unnao

उन्नाव में पीड़िता के घर पर लगाई आग (फोटो ट्विटर)

Unnao: उत्तर प्रदेश में दबंगों के हौसले बुलंद होते हुए नजर आ रहे हैं. उन्नाव जिले में गैंगरेप के दो आरोपियों ने जेल से जमानत पर बाहर आकर दलित पीड़िता और उसके मां के साथ जमकर मारपीट की. इसके अलावा जब इससे मन नहीं भरा तो आरोपियों ने उसके घर में आग लगा दी. इसके बाद उन्होंने पीड़िता के दो मासूम बच्चों को जलती हुई आग में फेंक दिया, जिसमें वो दोनों बच्चे झुसल गए. पीड़िता और उसकी मां के हाथ और पैर में चोट के गहरे निशान मिले हैं.

पीड़िता और उसकी मां ने बताया कि आरोपियों ने मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाया. उसके बाद गाली गलौज कर मां-बेटी दोनों को डंडों से पीट दिया. वहीं पीड़िता ने ने मौरावां थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

दबंगों ने जान से मारने की दी धमकी

पूरी घटना मौरावां थाना क्षेत्र के एक गांव की बतायी जा रही है. पीड़ित परिवार के साथ मारपीट के बाद मां और बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना बीती रात करीब 10 बजे की है. पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने मारपीट के बाद मुकदमा वापस लेकर मामले में सुलह करने के लिए कहा है, अगर ऐसा नहीं किया जाता तो दबंगों ने उनको जान से मारने की धमकी दी है. घर में शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक घर में मौजूद दोनों बच्चे बुरी तरह से झुलस गए थे और छप्पर में रखा कुछ सामान जलकर राख हो गया.

यह भी पढ़ें-  अतीक-अशरफ हत्याकांड मामले में याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 24 अप्रैल को होगी सुनवाई, PIL में 2017 के बाद से हुए 183 एनकाउंटर का भी जिक्र

क्या था पूरा मामला ?

दरअसल, उन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ 5 युवकों ने बंधक बनाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था. इस पांचों युवकों को गैंगरेप के आरोप में पॉस्को एक्ट (POCSO Act) में मुकदमा दर्ज किया गया था. जिसके बाद 3 लोगों को जेल भेज दिया गया था. वहीं, 2 आरोपियों रंजीत और रोशन को पुलिस ने जांच में क्लीन चिट दे दी थी.

– भारत एक्सप्रेस

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital