Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Twitter CEO Elon Musk: अब ट्विटर यूजर्स को न्यूज आर्टिकल पढ़ने के लिए भी पैसे देने होंगे, एलन मस्क का बड़ा ऐलान

Elon Musk: अब ट्विटर यूजर्स को ट्विटर पर न्यूज पढ़ने के लिए पैसे देने होंगे. एलन मस्क ने एलान करते हुए कहा कि ये मीडिया प्रकाशनों और यूजर्स की बड़ी जीत होगी.

ELON-MUSK-TWITTER

एलन मस्क

Elon Musk: ट्विटर को टेकओवर करने के बाद एलन मस्क ने कई तरह के बदलाव किए हैं. इस वजह से वे कुछ ऐसा कर देते है जिसके चलते वे सुर्खियों में बने रहते हैं. वहीं फिर से मस्क ने शनिवार को एक बार फिर बड़ा ऐलान किया है. दरअसल, मस्क के मुताबिक अगले महीने से ट्विटर पर खबरें पढ़ने के लिए यूजर्स को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी. मस्क ने ऐलान किया है कि यूजर्स को अगले महीने से न्यूज पढ़ने के लिए पैसे देने होंगे.

एलन मस्क की इस नई स्कीम के मुताबिक, अगले महीने से यूजर्स से प्रति लेख के आधार पर शुल्क लिया जाएगा. साथ ही मंथली सब्सक्रिप्शन का भी विकल्प मिलेगा. इसके लिए यूजर्स को ज्यादा पैसे चुकाने होंगे. मस्क ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है.

जानिए क्या है नया नियम

मस्क ने ट्वीट किया कि अगले महीने से, प्लेटफॉर्म मीडिया प्रकाशकों को एक क्लिक के साथ प्रति-लेख के आधार पर यूजर को चार्ज करने की अनुमति देगा. उन्होंने कहा कि नियमित समाचार पाठकों के लिए मंथली स​ब्सक्रिप्शन का विकल्प उपलब्ध होगा. ऐसे यूजर्स मंथली सब्सक्रिप्शन लेने के बाद खबरें पढ़ सकेंगे. वहीं, जो यूजर्स कभी-कभार आर्टिकल पढ़ना चाहते हैं, उन्हें प्रति आर्टिकल के हिसाब से भुगतान करना होगा. मस्क ने इसे मीडिया संगठनों और जनता दोनों के लिए बड़ी जीत बताया है.

गौरतलब है कि हाल ही में ट्विटर ने उन यूजर्स के प्रोफाइल से ब्लू वेरिफाइड बैज को हटा दिया था, जिनके पास ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन नहीं है. अब अगर आप ट्विटर पर ब्लू बैज चाहते हैं तो आपको सब्सक्राइब करना होगा. बता दें कि इससे पहले भी ट्विटर पर कई बदलाव हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें- Indian Railways: भारत का पहला रेल केबल ब्रिज बनकर तैयार, 96 केबल के साथ डिजाइन किया गया है पुल

भुगतान कर ब्लू टिक प्राप्त करें

अब हाल ही में यूजर से ब्लू टिक के लिए शुल्क लेना शुरू कर दिया है. ट्विटर ब्लू के लिए वेब यूजर्स को 650 रुपये और आईओएस और एंड्रॉयड यूजर्स को हर महीने कंपनी को 900 रुपये देने होंगे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital