Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

40 अरब डॉलर का भारतीय कंपनियों ने किया US में निवेश, प्रत्यक्ष रूप से 4,25,000 मिलीं नौकरियां

Indian Companies in USA: भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में रिमोटली भी काफी रोजगार तैयार किए हैं. रिमोटली संचालित रोजगारों की संख्या लगभग 35,000 हैं. गौरतलब है कि अमेरिका में सबसे ज्यादा रोजगार का सृजन 2022 में टेक्सास में हुए.

INDIA USA

भारतीय राजदूत और अमेरिकी राजदूत (फोटो सोशल मीडिया)

Rahul Singh Edited by Rahul Singh

Indian Companies: भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के ताजा एडिशन में बड़े दावे किए गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राज्य अमेरिका में भारतीय कंपनियों ने 40 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है. इससे 4 लाख 25 हजार से अधिक रोजगार प्रत्यक्ष रूप से सृजित किए गए हैं. CII के ताजा अंक ‘इंडियन रूट्स, अमेरिकन सॉइल’ में भारतीय विनेश के बारे में बताया गया है. सबसे ज्यादा भारतीय कंपनियों ने टेक्सास में निवेश किया है. इसके बाद जॉर्जिया, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क और मैसाचुसेट्स हैं.

भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में रिमोटली भी काफी रोजगार तैयार किए हैं. रिमोटली संचालित रोजगारों की संख्या लगभग 35,000 हैं. गौरतलब है कि अमेरिका में सबसे ज्यादा रोजगार का सृजन 2022 में टेक्सास में हुए. यहां पर 20,906 नौकरियां पैदा हुईं. जबकि, दूसरे नंबर पर न्यूयॉर्क रहा. यहां पर 19,162 रोजगार सृजित हुए. वहीं, न्यूज जर्सी में 17,713 रोजगार सृजित किए गए. जबकि, राजधानी वाशिंगटन में 14,525 जॉब तैयार हुए.

यह भी पढ़ें- कश्मीर में शिकारा बना टूरिस्टों के आकर्षण का केंद्र, नावों की लगातार बढ़ रही डिमांड

सीआईआई की यह रिपोर्ट बुधवार शाम भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू के आवास पर एक कार्यक्रम के दौरान जारी की गई. इसमें यूएस के वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित प्रमुख निवेश शिखर सम्मेलन सेलेक्ट यूएसए में भाग लेने वाली 220 कंपनियों का जश्न मनाया गया.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital