Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

VIDEO: ‘रसल, रसल’ नहीं अब से ‘रिंकू, रिंकू’…! KKR के कप्तान ने ऐसा क्यों कहा?

KKR vs PBKS: इस थ्र‍िलर मैच के आख‍िरी ओवर की कहानी. रिंकू सिंह ने अंतिम गेंद पर पीट दिया तो रो पड़े अर्शदीप सिंह.

KKR

Photo- KolkataKnightRiders (@KKRiders)/Twitter

Rinku, The New Prince Of KKR! : कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 के मैच 13 में गुजरात टाइटन्स (जीटी) के खिलाफ लगातार पांच छक्के लगाकर ‘फिनिशर’ के रूप में अपना नाम बनाया. सिर्फ इतना ही नहीं इस खिलाड़ी ने नाइट राइडर्स के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना जारी रखा, और खुद को टीम के सबसे विश्वसनीय खिलाड़ियों में से एक के रूप में स्थापित किया. पंजाब किंग्स के खिलाफ हाल ही रिंकू ने एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित की, क्योंकि उन्होंने आखिरी गेंद पर एक चौका लगाकर केकेआर को 5 विकेट से जीत दिलाई.

‘रसल, रसल’ नहीं अब से ‘रिंकू, रिंकू’…!

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा ईडन गार्डन्स पर दर्शकों के ‘रिंकू, रिंकू’ के नारे सुनकर खुश हुए और कहा कि प्रशंसकों की उत्साहपूर्ण जयकार इस बात को दर्शाती है कि बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कितनी पहचान मिली है. पहले ये काम रसल करते थे लेकिन अब ये रिंकू तक आ पहुंचा है.

ये भी पढ़ें: MI vs RCB: आमने-सामने किंग और हिटमैन, यहां एक हार बन सकती है प्लेऑफ की रेस में अड़चन…

180 रनों का पीछा करते हुए, कोलकाता को आखिरी दो गेंदों पर दो रन चाहिए थे, रिंकू ने पंजाब किंग्स के खिलाफ केकेआर के लिए आखिरी गेंद पर चौका लगाकर एक और सनसनीखेज अंत प्रदान किया. मैच के बाद रिंकू की सराहना करते हुए केकेआर के कप्तान ने कहा, मैं बस उससे कहता रहता हूं, अपने आप में विश्वास करो क्योंकि तुमने जो हासिल किया है वह कुछ ऐसा है जो बहुत से लोग अपने जीवन में हासिल नहीं कर पाते हैं.

यदि आप ऐसा कर सकते हैं, तो आप कुछ भी कर सकते हैं. जब वह बल्लेबाजी कर रहे थे, तो स्टेडियम में दर्शकों की पूरी भीड़ ‘रिंकू, रिंकू’ के नारे लगा रही थी. इस साल उसने यही कमाया है. मेरे तो रोंगटे खड़े हो गए. बता दें, केकेआर की जीत में राणा ने 38 गेंदों पर 51 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली जिसके बाद आंद्रे रसेल (23 गेंदों पर 42 रन) और रिंकू ने अंतिम प्रहार करते हुए केकेआर के लिए सीजन का पांचवां मैच जीता.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital