Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Haryana Politics: कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा का वादा, 2024 में सरकार आई तो गरीबों को देंगे 100-100 गज के प्लॉट

कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए कहा है कि अगर उनकी पार्टी (कांग्रेस) सरकार 2024 के इलेक्शन में वापसी करेगी.

Deepender Hooda’s Statement: हरियाणा में इन दिनों एक नए तरह की राजनीति ने जोर पकड़ लिया है. दरअसल, कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी यानी कांग्रेस (Congress) की सरकार लौटती है तो गरीबों को 100-100 गज का प्लॉट मुफ्त में दिया जाएगा. इसके अलावा उन्होंने पेंशन, बिजली और नौकरी से जुड़े कई वादे भी किए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा मुफ्त में जमीन देने की है. दीपेंद्र हुड्डा के इस वादे से हरियाणा की राजनीति गरमा गई है और लोग उन पर मुफ्त बीस की राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं. आइए जानते हैं दीपेंद्र हुड्डा ने क्या-क्या बड़े वादे किए हैं.

दीपेंद्र हुड्डा ने किया यह ट्वीट

कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने ट्वीट किया, ‘हम हरियाणा की जनता से वादा करते हैं, 500 रुपये में एलपीजी, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 2 लाख रिक्त सरकारी पदों पर पक्की भर्ती, 6000 रुपये प्रति माह वृद्धावस्था पेंशन, पुरानी पेंशन योजना बहाल और मुफ्त प्लॉट प्रत्येक गरीब परिवार को 100 गज की दूरी दी जाएगी.

कर्नाटक में जीत के बाद कांग्रेस में उत्साह

गौरतलब है कि हरियाणा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इसके अलावा 2024 के लोकसभा चुनाव भी होंगे। इससे पहले हर पार्टी हरियाणा में अपनी पैठ मजबूत करने में लगी हुई है. कर्नाटक में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में मिली जीत से कांग्रेस काफी खुश है. कांग्रेस अगले साल हरियाणा में इस जीत का स्वाद चखना चाहेगी. माना जा रहा है कि इसी को ध्यान में रखते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने इतने बड़े वादे किए हैं.

यूजर्स ने हुड्डा से सवाल किए

हालांकि कुछ यूजर्स ने इस ट्वीट को लेकर दीपेंद्र हुड्डा को ट्रोल भी किया। एक यूजर ने लिखा कि जब पिछली बार सरकार थी तो ये सब क्यों नहीं किया? और यह सारा पैसा कहां से आएगा? वहीं, एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कमेंट किया कि कभी इनकम टैक्स भरकर देखिए।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital