Bharat Express DD Free Dish

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली बार एसोसिएशन ने हाई कोर्ट के पहले और तीसरे शनिवार को नियमित कार्य दिवस बनाए जाने का विरोध किया है. 4 अप्रैल से वकील शनिवार को काम का बहिष्कार करेंगे. जानें हाई कोर्ट में लंबित मामलों और वकीलों की आपत्तियों की पूरी जानकारी.

दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 दंगा मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए शाह आलम समेत 9 लोगों को बरी कर दिया है. एडिशनल सेशन जज परवीन सिंह ने पुलिस की जांच और गवाहों के बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले.

दिल्ली हाई कोर्ट ने बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव द्वारा दायर चेक बाउंस मामले में सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया.

सुप्रीम कोर्ट 10 अप्रैल को संदेसरा ब्रदर्स और उनके स्टर्लिंग ग्रुप से जुड़े 14,000 करोड़ रुपए से अधिक के बैंक धोखाधड़ी मामले की सुनवाई करेगा.

दिल्ली हाई कोर्ट ने हनी सिंह और बादशाह के पुराने विवादित गाने 'माफिया मुंडीर (वॉल्यूम 1)' को लेकर बड़ा आदेश पारित किया है. कोर्ट ने यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से गाने को हटाने का निर्देश दिया और इसे अपमानजनक, अश्लील व महिलाओं के प्रति अभद्र बताया.

सुप्रीम कोर्ट ने ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतेंद्र भसीन उर्फ मोंटू भसीन की जमानत रद्द कर दी है. कोर्ट ने भसीन को सरेंडर करने का एक सप्ताह का समय दिया और जमानत के तहत जमा की गई 50 करोड़ रुपये की राशि जब्त कर ली है.

सुप्रीम कोर्ट ने 2016 के महाराष्ट्र गढ़चिरौली आगजनी मामले में गिरफ्तार दलित अधिकार कार्यकर्ता और अधिवक्ता सुरेंद्र गाडलिंग की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान जस्टिस अतुल चंदुरकर ने खुद को मामले से अलग कर लिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा 2025 को स्थगित करने से इनकार करते हुए अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी है.

दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की ओर से दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल सहित सभी 23 आरोपियों को जवाब दाखिल करने के लिए अंतिम मौका दिया है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने कथावाचक अनिल कुमार तिवारी उर्फ अनिरुद्धाचार्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए मेटा, एक्स और गूगल को सोशल मीडिया से आपत्तिजनक सामग्री हटाने का निर्देश दिया है.