Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया है. 15 साल 99 दिन की उम्र में मैदान पर उतरकर उन्होंने सचिन तेंदुलकर का सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

केतन अग्रवाल हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल के वायरल वीडियो पर उसके पिता प्रवीण गोयल ने सफाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लग रहे अश्लील इशारे के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस हिरासत में गाड़ी का दरवाजा लगने से सिया की उंगली में चोट आई थी.

केंद्र सरकार ने टेलीग्राम को नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर अपने प्लेटफॉर्म से सभी पायरेटेड फिल्मों और वेब सीरीज के चैनलों को हटाने का निर्देश दिया है. सरकार ने साफ किया है कि कंपनी शिकायतों का इंतजार किए बिना खुद सख्त सिस्टम बनाए.

सोशल मीडिया पर वाराणसी के बाबतपुर स्थित काली मंदिर में छह मुस्लिम युवकों के कटे सिर मिलने का दावा पूरी तरह से फर्जी है. फैक्ट चेक में सामने आया है कि साल 2023 में उड़ी इस अफवाह का वाराणसी पुलिस ने तभी खंडन कर दिया था और केस दर्ज किया था.

आगरा के सिकंदरा में एक महिला ने अपने पति सुरेंद्र शर्मा की हत्या कर उसकी लाश को बाथरूम के फर्श के नीचे दफन कर दिया. पिछले 45 दिनों से लापता सुरेंद्र के मामले में पुलिस को तब सफलता मिली जब घर के बाथरूम में लगी नई टाइल्स पर शक हुआ.

इंस्टाग्राम पर बच्चों से जुड़े कथित अश्लील विज्ञापन दिखाए जाने के मामले में केंद्र सरकार कंपनी को तलब करने जा रही है. इससे पहले सरकार ने व्हाट्सएप के प्रस्तावित 'यूजरनेम' फीचर पर भी रोक लगाते हुए नोटिस भेजा था.

सोशल मीडिया पर नीदरलैंड की भीषण गर्मी के दावे के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कार के बोनट, टायर और कूड़ेदान को पिघलते हुए दिखाया गया है. फैक्ट चेक में सामने आया है कि यह वीडियो पूरी तरह फर्जी है. इसमें जोड़ी गई सभी पांचों क्लिप्स पुरानी हैं.

पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान के बीच पार्टी सांसद और पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. रंधावा का कहना है कि यह मुलाकात पंजाब की बिगड़ती कानून-व्यवस्था, सीमावर्ती जिलों में नार्को-टेररिज्म और जेलों से चल रहे गैंगस्टर रैकेट को लेकर थी.

फिल्मों की सफलता को मापने के लिए 'फुटफॉल' यानी थिएटर्स में बिकने वाले टिकटों की कुल संख्या को सबसे सटीक पैमाना माना जाता है. साल 2001 में आई 'गदर' ने 5.05 करोड़ टिकट बेचकर इतिहास रचा था. उसके बाद 'बाहुबली-2' का फुटफॉल 10 करोड़ से भी ज्यादा रहा, जानें लिस्ट में और कौन सी फिल्म है

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के एक आदिवासी पाड़े से बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां जिला परिषद स्कूल की कोई इमारत ही नहीं है. भीषण गर्मी के बाद अब भारी बारिश में भी यहां के आदिवासी बच्चे खुले आसमान के नीचे भीगते हुए पढ़ने और दूषित माहौल में भोजन करने को मजबूर हैं.