Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महान स्वतंत्रता सेनानी सुखदेव थापर की जयंती पर उन्हें नमन किया. 15 मई 1907 को जन्मे सुखदेव ने भगत सिंह और राजगुरु के साथ मिलकर देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खबर आग की तरह फैल रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'ईंधन बचाओ' अपील के बाद अब देश के कई राज्यों में हर रविवार पेट्रोल पंप बंद रहेंगे. लेकिन क्या वाकई सरकार ने ऐसा कोई आदेश दिया है? आइए जानते हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार से यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली के 6 दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं. यूएई में जहां ऊर्जा सुरक्षा और पेट्रोलियम समझौतों पर जोर रहेगा, वहीं यूरोप में व्यापार और तकनीक को लेकर बड़े फैसले होने की उम्मीद है.

देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. दिल्ली-NCR में आज 60 किमी की रफ्तार से आंधी और बूंदाबांदी का अलर्ट है, जबकि राजस्थान के बाड़मेर में पारा 48 डिग्री पहुंच गया है. दक्षिण भारत में मानसून की दस्तक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स और IHG होटल्स के बीच एक बड़ी डील हुई है, जिसके तहत भारत में 5 नए होटल्स बनाए जाएंगे. इस साझेदारी से करीब 1,500 होटल रूम जुड़ेंगे और लग्जरी ब्रांड 'किम्पटन' पहली बार भारत आएगा.

भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर ने वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की है. अप्रैल में यात्री वाहनों की बिक्री 25.4% और दोपहिया वाहनों की बिक्री 28.4% बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. SIAM के अनुसार, कच्चे माल की कीमतों की चिंता के बावजूद मार्केट में मांग बेहद मजबूत बनी हुई है.

सोशल मीडिया पर राजनाथ सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग नीट 2026 पेपर लीक विवाद से जोड़ रहे हैं. इससे दावा किया जा रहा है उन्होंने कहा है कि 'इस्तीफे का तो सवाल ही नहीं उठता. ये यूपीए (UPA) की सरकार नहीं, एनडीए (NDA) की सरकार है.'

बरेली के बबियाना गांव में आंधी के दौरान एक हैरान कर देने वाला हादसा हुआ. यहां 50 साल के नन्हें अंसारी टीनशेड को उड़ने से बचाने के चक्कर में उसके साथ ही हवा में उड़ गए और दूर खेत में जा गिरे. हादसे में उनका हाथ टूट गया है और घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

रायबरेली के शिवगढ़ में पागल कुत्ते के काटने से एक गाय की मौत हो गई. संक्रमण के दौरान गाय का दूध पीने वाले दर्जनों लोगों में रेबीज का खौफ फैल गया है. डॉक्टरों ने एहतियात के तौर पर सभी को एंटी रेबीज वैक्सीन दी है.

गाजियाबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NDRF को देश के सर्वोच्च सम्मान 'प्रेसिडेंट्स कलर अवार्ड' से नवाजा. ये सम्मान बल की असाधारण सेवा और समर्पण का प्रतीक है. इससे पहले असम, हरियाणा और छत्तीसगढ़ पुलिस को भी यह गौरव मिल चुका है.