Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यकाल की पहचान 'बिस्वा बांग्ला' लोगो और नीले-सफेद रंग की थीम को आधिकारिक तौर पर हटाना शुरू कर दिया है. राज्य के मुख्य सरकारी पोर्टल और साल्ट लेक स्टेडियम जैसे सार्वजनिक स्थलों पर अब राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ और केसरिया (भगवा) रंग को नई पहचान के रूप में स्थापित किया जा रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीदरलैंड दौरे के दौरान लीडेन यूनिवर्सिटी ने 11वीं सदी की चोल काल की 24 ऐतिहासिक ताम्रपट्टिकाएं भारत को वापस सौंप दी हैं. महान राजा राजेंद्र चोल प्रथम से जुड़े ये ताम्रपत्र तमिल और संस्कृत भाषा में लिखे गए शाही दस्तावेज हैं.

Aaj ka Mausam: देशभर में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है. दिल्ली-NCR में 42 डिग्री तापमान के साथ शाम को 50 किमी की रफ्तार से आंधी का अलर्ट है, जबकि यूपी में 80 किमी की रफ्तार से तूफानी हवाओं और भीषण लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Aaj Ka Panchang 17 May 2026: रविवार, 17 मई 2026 से पवित्र 'ज्येष्ठ अधिक मास' की शुरुआत हो रही है. आज वृषभ राशि में सूर्य-चंद्रमा का मिलन और 'शोभन योग' आपके जीवन में आध्यात्मिक उन्नति ला सकता है,

Aaj Ka Rashifal 17 May 2026: रविवार, 17 मई 2026 को वृष राशि में सूर्य, बुध और चंद्रमा का बड़ा जमावड़ा लगा है. जहां मिथुन और वृश्चिक राशि के लिए 'छप्पर फाड़' सफलता और धन लाभ के योग बन रहे हैं. वहीं तुला और सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी कड़े इम्तिहान से कम नहीं होगा.

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने धार के चर्चित भोजशाला विवाद पर ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पूरे परिसर को मूल रूप से मां सरस्वती का मंदिर घोषित किया है. अदालत ने ASI की वैज्ञानिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में मिले सनातन प्रतीकों को आधार मानते हुए हिंदू पक्ष के हक में फैसला दिया.

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दुर्लभ चिकित्सा मामला सामने आया है, जहां संभल की रहने वाली अमीना ने 5 दिनों के भीतर 4 बच्चों (2 बेटे और 2 बेटियां) को जन्म दिया है.

मुजफ्फरपुर की विश्व प्रसिद्ध 'शाही लीची' बाजारों में बिकने लगी है. सीजन की शुरुआत होने के कारण अभी इसकी कीमत ₹400 प्रति सैकड़ा तक पहुंच गई है. हालांकि, व्यापारियों का कहना है कि मई के अंत और जून की शुरुआत तक आवक बढ़ने से इसके दाम काफी कम हो जाएंगे.

पटना के मुसल्लेपुर हाट में बिजली कटने के दौरान अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने मसाला कारोबारी पिंटू साव की गोली मारकर हत्या कर दी. गंभीर हालत में उन्हें पीएमसीएच ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया.

अमेरिका में भारतीय मूल के 27 वर्षीय जश्ननप्रीत सिंह को 'पंजाबी डेविल्स' नाम का अवैध बाइकर गैंग चलाने और खतरनाक हथियारों की तस्करी के आरोप में 5 साल से ज्यादा की जेल हुई है. पिछले साल भारत भागने की कोशिश करते हुए एफबीआई ने उसे सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट से दबोचा था.