Bharat Express DD Free Dish

बिजनेस

भारत की अर्थव्यवस्था तेज़ी से बढ़ रही है. महंगाई में कमी, आरबीआई द्वारा ब्याज दर में कटौती, और निजी निवेश का वृद्धि भारत की मजबूत वृद्धि की दिशा में कदम है.

NPCIL ने राजस्थान में 700 मेगावाट का तीसरा स्वदेशी PHWR रिएक्टर सफलतापूर्वक ग्रिड से जोड़ा, जिससे भारत की परमाणु ऊर्जा क्षमता 8,880 मेगावाट हो गई.

स्लोवेनिया की उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री तान्या फ्यॉन ने UNSC में सुधारों और भारत की स्थायी सदस्यता का समर्थन किया. उन्होंने भारत-स्लोवेनिया सहयोग, वैश्विक स्थिरता और रक्षा उत्पादन में संभावनाओं पर चर्चा की.

पोलैंड के उप विदेश मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने पुतिन से परमाणु हथियारों के प्रयोग पर विचार किया था. उन्होंने भारत के रूस-यूक्रेन युद्ध में योगदान के लिए आभार व्यक्त किया.

2024 में भारत का न्यूजीलैंड को निर्यात पहली बार 600 मिलियन डॉलर पार कर गया, जिससे व्यापार अधिशेष भारत के पक्ष में झुका. मुक्त व्यापार समझौते (FTA) की पुनः बातचीत से व्यापार संबंधों में और तेजी आने की उम्मीद है.

ISRO के अध्यक्ष वी. नारायणन ने बताया कि केंद्र ने चंद्रयान-5 मिशन को मंजूरी दी है, जो भारत और जापान का संयुक्त अभियान होगा, और इस मिशन का रॉवर चंद्रयान-3 से 10 गुना भारी होगा.

रेल मंत्री ने राज्यसभा ने बताया कि भारत ऑस्ट्रेलिया को मेट्रो कोच (अंडर फ्रेम ) निर्यात कर रहा है. उन्‍होंने बताया कि मेट्रो रेल के अंडर फ़्रेम का निर्यात ऑस्ट्रेलिया के अलावा इंग्लैंड, सऊदी अरब, फ्रांस आदि देशों को भी हो रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लोकप्रिय अमेरिकी पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ साक्षात्कार में बताया कि उनकी सरकार ने देश में जनकल्याण योजनाओं के फंड की बर्बादी को रोककर सरकारी तंत्र की दक्षता बढ़ाने का काम पहले ही कर दिया है.

उल्लेखनीय रूप से 23 जनवरी, 2025 को पिछले बेंचमार्क को पार करने के बाद से 4 लाख करोड़ रुपये से 5 लाख करोड़ रुपये तक की छलांग 50 दिनों से भी कम समय में पूरी हुई.

चालू वित्त वर्ष में 16 मार्च तक कॉर्पोरेट टैक्स कलेक्शन बढ़कर 12.40 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 10.1 लाख करोड़ रुपये था. पर्सनल इनकम टैक्स कलेक्शन पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि से बढ़कर 12.90 लाख करोड़ रुपये हो गया.