वित्त वर्ष 2025 के पहले नौ महीनों में सूचना एवं प्रसारण क्षेत्र को 4,786 करोड़ रुपये का मिला एफडीआई
उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रिंट मीडिया सहित सूचना और प्रसारण क्षेत्र ने 2024-25 के पहले नौ महीनों के दौरान प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में ₹4,786 करोड़ आकर्षित किए.
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ बेस पर लगाया गया पहला मोबाइल टावर
अधिकारियों ने बताया कि होली के मौके पर टेकुलागुडेम गांव में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कैंप के अंदर लगाया गया यह टावर अंदरूनी क्षेत्र के कई गांवों को सेलुलर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा.
अप्रैल से फॉक्सकॉन हैदराबाद प्लांट में निर्यात के लिए एयरपॉड्स का उत्पादन शुरू करेगा एप्पल
सूत्रों ने बताया कि एप्पल अप्रैल से हैदराबाद में फॉक्सकॉन प्लांट में निर्यात के लिए एयरपॉड्स का उत्पादन शुरू करने की योजना बना रहा है. एयरपॉड्स दूसरी उत्पाद श्रेणी होगी जिसका उत्पादन एप्पल आईफोन के बाद भारत में शुरू करेगा.
हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, Sensex बढ़कर पहुंचा 74,333, Nifty 22,561 पर
सुबह करीब 9.32 बजे सेंसेक्स 504.88 अंक या 0.68 प्रतिशत बढ़कर 74,333.79 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 164.00 अंक या 0.73 प्रतिशत बढ़कर 22,561.20 पर पहुंच गया.
Stock Market: होली के बाद हरे निशान में खुला शेयर बाजार, IndusInd बैंक के शेयर उछले, फार्मा और ऑटो सेक्टर में भी तेजी
बाजार पर नजर रखने वालों के अनुसार, सेंसेक्स 74,550 के आसपास बना हुआ है और मुनाफावसूली के कारण इसकी गति धीमी हो गई है.
नवी मुंबई एयरपोर्ट का जून में होगा उद्घाटन, गौतम अडानी ने की पुष्टि
नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जून 2025 में उद्घाटित होगा. गौतम अडानी ने इसकी पुष्टि की. यह एयरपोर्ट देश की विमानन जरूरतों को पूरा करने और मुंबई एयरपोर्ट पर यात्री भार कम करने में मदद करेगा.
वैश्विक बदलावों के बीच भारत का रक्षा क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ने को तैयार: रिपोर्ट
भारत का रक्षा क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है. FY25 में रक्षा निर्यात ₹203 अरब तक पहुंचने की उम्मीद है, जबकि सरकार ने FY29 तक ₹500 अरब का लक्ष्य रखा है.
फरवरी में भारत के M&A और PE सौदे रिकॉर्ड 7.2 बिलियन डॉलर तक पहुंचे
फरवरी में 4.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर के 85 विलय और अधिग्रहण (M&A) सौदों की घोषणा की गई. घरेलू सौदों ने M&A वॉल्यूम का 68 प्रतिशत और कुल वैल्यू का 78 प्रतिशत हिस्सा बनाया.
भारत की सौर क्रांति: PM Surya Ghar ने 10 लाख सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की उपलब्धि की हासिल
चंडीगढ़ और दमन और दीव ने सरकारी इमारतों के लिए अपने रूफटॉप सोलर लक्ष्यों को 100% हासिल कर लिया है, जबकि राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु ने स्थापना के आंकड़ों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.
इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा विनिर्माण उद्योग: MeitY
भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है. सरकार की नीतियों, वैश्विक निवेश और तमिलनाडु जैसे राज्यों की भागीदारी से यह दुनिया का सबसे बड़ा विनिर्माण उद्योग बनने की ओर है.





