Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Petrol-Diesel Price: कच्चा तेल हुआ मंहगा पर देश के इन शहरों में सस्ता हुआ फ्यूल-जानें ताजा रेट

Petrol-Diesel Price on 7 June 2023: पेट्रोल और डीजल के रेट आपके शहर में आज बढ़े हैं या घटे ये आप यहां जान सकते हैं. ग्लोबल बाजार में हालांकि कच्चा तेल महंगा हो गया है.

petrol-diesel_rates_2-sixteen_nine-gdhrh-1-1-1-1

पेट्रोल पंप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Petrol-Diesel Price on 7 June 2023: अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है. पिछले कई दिनों से क्रूड की कीमतों में गिरावट के बाद आज कीमतों में तेजी आई है. हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में ज्यादा उछाल नहीं है और ब्रेंट क्रूड 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 76.36 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है. इसके अलावा WTI क्रूड 0.13 फीसदी की तेजी के साथ 71.83 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर चल रहा है.

आज भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कैसी हैं?

आज देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है और राजधानी दिल्ली समेत चार बड़े महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है.

चार महानगरों में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये लीटर
मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये लीटर
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई-पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये लीटर

इन शहरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव हुआ

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पेट्रोल बिना किसी बदलाव के 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बिना किसी बदलाव के पेट्रोल 108.65 रुपये और डीजल 93.90 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है. बिहार की राजधानी पटना में आज पेट्रोल 46 पैसे सस्ता होकर 107.30 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 43 पैसे सस्ता होकर 94.09 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है. हैदराबाद, तेलंगाना में पेट्रोल 109.66 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.

ये भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price: देश के इन शहरों में सस्ता और महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, चेक करें नई कीमत

जानें अपने शहर में पेट्रोल डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की सेल अलग-अलग होती है, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर बांधना होगा. वहीं एचपीसीएल (एचपीसीएल) के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें. और बीपीसीएल (बीपीसीएल) ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> नंबर पर नंबर 9223112222 लिखें.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital