Home » चुनाव » हरियाणा चुनाव के बीच पंजाब में BJP प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ का इस्तीफा, 2 साल पहले कांग्रेस छोड़कर आए थे
हरियाणा चुनाव के बीच पंजाब में BJP प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ का इस्तीफा, 2 साल पहले कांग्रेस छोड़कर आए थे
हरियाणा विधानसभा चुनाव और पंजाब में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले भाजपा को झटका लगा है. एक साल पहले ही भाजपा के पंजाब प्रदेशाध्यक्ष बनाए गए सुनील जाखड़ के इस्तीफे की खबर आ रही है.
Punjab News: पंजाब में होने वाले पंचायत चुनाव और हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका लगा है. भाजपा के पंजाब प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्हें एक साल पहले ही इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.
भाजपा से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अभी सुनील जाखड़ का इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है. बहरहाल, उनके इस्तीफे की खबर आने के बाद पंजाब BJP में हलचल शुरू हो गई है. कांग्रेस के लिए ये खबर एक मौके की तरह है, उसके नेता अब भाजपा पर तंज कस रहे हैं.
दूसरी ओर पंजाब भाजपा के जनरल सेक्रेटरी अनिल सरीन का बयान आया है. अनिल का कहना है कि सुनील जाखड़ ने इस्तीफा नहीं दिया है, बल्कि यह तो महज अफवाह फैलाई गई है.
कहा जा रहा है कि जाखड़ ने जुलाई महीने से ही पार्टी से दूरी बनानी शुरू कर दी थी
2022 में CM न बनाने पर छोड़ी थी कांग्रेस पार्टी
बता दें कि सुनील जाखड़ पहले कांग्रेस में थे. उन्होंने 14 मई को 2022 को कांग्रेस से इस्तीफा दिया था. उसके बाद 19 मई को उन्होंने भाजपा जॉइन की थी. दिल्ली में उन्हें भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी जॉइन कराई थी. जाखड़ के कांग्रेस छोड़ने की वजह पार्टी से नाराजगी थी, क्योंकि जब कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को CM की कुर्सी से हटाया तो जाखड़ का नाम CM की रेस में था. हालांकि, जाखड़ को CM नहीं बनाया गया. उनकी जगह चरणजीत चन्नी को CM बना दिया गया था.
— भारत एक्सप्रेस
गले की खराश से लेकर पाचन तक, जानें कमाल की जड़ी-बूटी मुलेठी के फायदे
क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
कमजोर बालों से हैं परेशान? आज ही खाएं ये चमत्कारी बीज
सुबह का नाश्ता छोड़ना सही या गलत? जानें ब्लड शुगर और वजन पर इसका असर
करी पत्ता रहेगा हमेशा हरा-भरा और घना! माली ने बताया रसोई के ‘सफेद घोल’ का जादू
जिंदगी में सबकुछ अच्छा है फिर भी खालीपन? ऐसे बढ़ाएं मानसिक ऊर्जा
सुबह उठते ही मोबाइल स्क्रॉलिंग: दिल की सेहत पर भारी पड़ सकती है यह आदत
दशहरे पर क्यों पूजते हैं शमी का पेड़? जानें इसका ‘सोने’ से खास कनेक्शन
Maha Navami Special: कुकर में झटपट बनाएं कंजक वाले मसालेदार काले चने
हील्स पहनने का शौक? रीढ़ की हड्डी और हिप्स को हो सकता है बड़ा नुकसान
मल्टीग्रेन रोटी खाने से वजन और ब्लड शुगर पर क्या पड़ेगा असर?
सफेद चावल से कितना बेहतर है काला चावल? जानिए सच्चाई
मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम: देश के लिए क्या था उनका योगदान?
कम खाने पर भी बढ़ रहा है वजन? जानिए इसके पीछे के 5 बड़े कारण
पैदल चलने से हो रहा है घुटनों में दर्द? जानिए वॉकिंग का सही तरीका
गले में जमा कफ से हैं परेशान? इन आसान उपायों से तुरंत पाएं राहत
इंटरव्यू-एग्जाम से पहले क्यों धड़कता है दिल? जानें इसकी वजह
सुबह उठते ही सिर में दर्द? जानें इसके 5 मुख्य कारण और स्लीप एपनिया का सच
मच्छर काटने पर सूजन या फफोले? जानें क्या है स्किटर सिंड्रोम
चलते समय पैरों और अंगूठे में दर्द? जानें क्या है वजह
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.