Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर, Lip Lock करने वाला मिस्ट्री मैन का खुलासा

Bhumi Pednekar Dating Yash Kataria: सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में भूमि भी पहुंची थीं. पार्टी से निकलते वक्त एक्ट्रेस एक शख्स को लिप लॉक करती दिखीं.

Bhumi Pednekar Dating Rumours:

भूमि पेडनेकर का वीडियो हुआ वायरल (फोटो)

Bhumi Pednekar Dating Rumours:  बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ और कियारा की शादी जैसलमेर के सूर्यगढ़ फोर्ट में 7 फरवरी को हुई थी. जिसमें कपल को  मस्तीभरे अंदाज में डांस करते हुए देखा गया था. शादी में बॉलीवुड के कई बड़ी हस्तियों ने भी शिरकत की थी. वहीं जब सिड-कियारा का मुंबई के सेंट रेजिस होटल में रिसेप्शन हुआ तो यहां भी सेलेब्स का तांता लगा हुआ था. वैसे तो सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर, रणवीर सिंह, भूमि पेडनेकर, वरुण धवन जैसे कई स्टार्स शामिल हुए थे, लेकिन भूमि एक खास वजह से चर्चा में रहीं. वहीं, एक्ट्रेस का एक अलग ही सीन देखने को मिला. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो जमकर वायरल हो रही है.

ये भी पढ़ें-सुकेश चंद्रशेखर ने Jacqueline Fernandez को किया Valentine’s Day विश, जेल से कोर्ट जाते वक्त बोला- उनसे कहना…

सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन से बाहर निकलती दिख रही भूमि 

दरअसल, भूमि का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस फोटो में एक्ट्रेस रिसेप्शन से बाहर निकलती हुई दिखाई दे रही हैं. फोटो में आप देख सकते हैं कि भूमि जैसे ही अपनी गाड़ी के अंदर जाकर बैठती है, एक शख्स उन्हें सी ऑफ करने आता है और एक्ट्रेस को इस दौरान लिप्स पर किस कर लेता है. इस फोटो के सामने आने के बाद फैन्स हैरान हैं.

ये भी पढ़ें-क्या Pathaan पर भारी पड़ेगा ‘जवान’? अल्लू अर्जुन को ऑफर हुआ शाहरुख की फिल्म में खास रोल, कर सकते हैं बॉलीवुड डेब्यू

एक्ट्रेस के साथ दिखे यश कटारिया

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर के साथ दिखाई देने वाले शख्स कोई और नही यश कटारिया ही है. बता दें कि कटारिया  28 साल  के है, जो एक बिजनेसमैन हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी के यश क्लोज फ्रेंड भी हैं. जानकारी के मुताबिक बता दें कि भूमि यश को डेट कर रही हैं. ऐसे में जब यश कटारिया भूमि को सी ऑफ करने उनकी गाड़ी तक पहुंचे और सबसे छिपते-छिपाते उन्होंने लिपलॉक तो किया लेकिन सब कैमरे पर कैद हो गया .वे कैमरे से बच नहीं पाए, हालांकि इन दोनों की अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital