Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ऐश्वर्या-अभिषेक के बाद तलाक की कगार पर एक और फिल्मी जोड़ी? एक्टर ने कहा, सिंगल रहने के लिए..

जहां ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की चर्चा चल रही है, वहीं अब एक और बॉलीवुड कपल भी तलाक की कगार पर है.

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की खूब चर्चा हो रही है. इतना ही नहीं कहा जाता है कि ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन का घर भी छोड़ दिया था. कुछ दिनों पहले ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन एक इवेंट में पहुंचे थे. हालांकि, दोनों अलग-अलग कारों में आए थे. इतना ही नहीं, अभिषेक बच्चन को देखकर ऐश्वर्या राय के चेहरे पर एक अलग ही भाव आ गया. कई रिपोर्ट्स में कहा गया कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन जल्द ही अलग होने वाले हैं. इससे उनके फैंस के बीच चिंता का माहौल देखा जा सकता है.

एक और बॉलीवुड कपल भी तलाक की कगार पर

जहां ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की चर्चा चल रही है, वहीं अब एक और बॉलीवुड कपल भी तलाक की कगार पर है. हाल ही में करण जौहर के शो पर बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन पहुंचे.अजय देवगन का ये बयान सुनकर लोग हैरान हो रहे हैं. अजय देवगन ने सीधे तौर पर कहा कि सिंगल रहना हमेशा अच्छा होता है. अब अजय देवगन के बयान की जोरदार चर्चा हो रही है. अजय देवगन का यह बयान सुनकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. कई लोगों ने सीधे तौर पर कहा कि क्या अजय देवगन और काजोल अलग होने वाले हैं? हालांकि काजोल ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

ये भी पढ़ें- बादशाह और बाहुबली में कौन मारेगा बाजी ? आज होगी शाहरूख की ‘डंकी’ से प्रभास के ‘सालार’ की टक्कर

काजोल और अजय देवगन की शादी को 24 साल पूरे

काजोल और अजय देवगन की शादी को 24 साल पूरे हो गए हैं. उनके दो बच्चे भी हैं. क्या ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तरह, क्या अजय देवगन और काजोल के बीच भी वाकई अनबन चल रही है? ये सवाल लगातार पूछा जा रहा है. कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद काजोल और अजय देवगन ने शादी की थी.

अजय की आने वाली फिल्में

अजय देवगन के काम की बात करें तो वह फिलहाल फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की तैयारी में हैं. फिल्म अगले साल रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है और इसमें अजय के अलावा रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार भी हैं. सिंघम फ्रेंचाइजी 2011 में लॉन्च की गई थी, जिसमें अजय मुख्य भूमिका में थे.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital