Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ram Mandir: ‘रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य समारोह होना बहुत अच्छी बात’, बॉलीवुड स्टार संजय दत्त बोले- मैं अयोध्या जरूर जाऊंगा

Ayodhya: राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से साधु-संतों और फिल्मों सितारों समेत राजनेताओं को ‘प्राण-प्रतिष्ठा’ समारोह के लिए निमंत्रण भेजा गया है. जिनमें प्रभास, रजनीकांत से लेकर अमिताभ बच्चन तक के नाम हैं.

Ayodhya ram mandir sanjay datt

मीडियाकर्मियों के समक्ष संजय दत्त ने भगवान का जयकारा लगाया.

Ramlala pran Pratishtha : देश-दुनिया के रामभक्त अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के समारोह की बाट जोह रहे हैं. सभी की निगाहें अयोध्या स्थित राम मंदिर पर जमी हुई हैं. राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से साधु-संतों और फिल्मों सितारों समेत राजनेताओं को ‘प्राण-प्रतिष्ठा’ समारोह के लिए निमंत्रण भेजा जा रहा है.

बॉलीवुड सितारों को भी इस समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है. आज बॉलीवुड स्टार संजय दत्त ने प्राण-प्रतिष्ठा समारोह पर खुशी जताई. मीडियाकर्मियों के सवाल पर उन्होंने कहा— “यह बहुत अच्छी बात है. मैं वहां (अयोध्या में) जरूर जाऊंगा.”

sanjay datt

बता दें कि संजय दत्त मुंबई से किसी कार्यक्रम के लिए बिहार के गया जिले में आए हुए थे. न्यूज एजेंसी ANI ने उनका वीडियो साझा किया.

अभिनय करने वाली इन ​हस्तियों को मिला निमंत्रण

राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से जिन फिल्मी सितारों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रण भेजा गया है..उनमें रामानंद सागर कृत रामायण टीवी सीरियल के अरुण गोविल (इन्होंने स्वयं श्रीराम का अभिनय किया था), दीपिका चीखलिया (जो सीता बनीं), फिल्मी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, बाहुबली के लीड एक्टर प्रभास, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, अनुपम खेर, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, अजय देवगन, रणदीप हु्ड्डा, केजीएफ स्टार यश, धनुष शामिल हैं. बताया जा रहा है कि कंगना रनौत और सनी देओल को भी निमंत्रण मिला है.

यह भी पढ़िए: “भगवान श्री राम ही भारत की पहचान हैं, वे हमारे आराध्य हैं..प्राण हैं…”, कांग्रेसी नेतृत्व द्वारा प्राण-प्रतिष्ठा का न्यौता ठुकराने पर गरजे शिवराज सिंह चौहान



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital