Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Shehnaaz-Raghav Viral Video: इस एक्टर को डेट कर रही हैं शहनाज गिल? सलमान खान ने दिया इशारा, हाथ में फूल लिए दिखाई दीं एक्ट्रेस

Shehnaaz-Raghav Viral Video: शहनाज गिल और राघव जुयाल का एक वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है. जिसमें एक्ट्रेस राघव के साथ हाथ में फूल लिए डांस कर रही हैं.

शहनाज गिल राघव जुयाल का वीडियो हुआ वायरल

Shehnaaz Gill Viral Video: अभिनेता-डांसर राघव जुयाल और अभिनेत्री शहनाज गिल के बीच रोमांस की अफवाहें सोशल मीडिया पर चल रही हैं और हाल ही में किसी का भाई किसी की जान के एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की टिप्पणियों ने अटकलों को और हवा दे दी है. कथित प्रेम कहानी को लेकर फैंस उत्साह से भरे हुए हैं, जिसने मीडिया और फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान ने एक हिंट देते हुए जब उन्होंने मीडिया को बताया कि वह सेट पर दो लोगों के बीच कुछ केमिस्ट्री देख सकते हैं लेकिन कोई भी एक कदम आगे नहीं बढ़ा रहा है. उन्होंने कहा, “इस तस्वीर के दौरन मैंने एक केमिस्ट्री देखी है. लेकिन कोई आगे बढ़ाने की कोशिश नहीं कर रहा.” सलमान खान (Salman Khan) ने शहनाज को मूव ऑन करने की सलाह दी थी. एक्टर की इस बात के बाद से राघव जुयाल (Raghav Juyal) और शहनाज की डेंटिग की अफवाह ने आग पकड़ ली. इसके साथ ही दोनों का एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

शहनाज और राघव का वीडियो हुआ वायरल

अब इस वीडियो को इंस्टा बॉलीवुड ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है. वीडियो में शहनाज गिल फ्लोरल आउटफिट पहने हाथ में फूल लिए डांस कर रही हैं और उनके साथ मशहूर डांसर राघव जुयाल भी नजर आ रहे हैं. इसके अलावा वीडियो में अभिनेता सिद्धार्थ निगम भी दोनों का डांस कर रहे हैं. तीनों के इस वीडियो पर एक्ट्रेस के फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं. फैंस भी एक्ट्रेस को सलमान की सलाह मानने और जल्द आगे बढ़ने की सलाह दे रहे हैं. साथ ही कुछ ये भी कह रहे हैं कि राघव के साथ नहीं बल्कि किसी और के साथ मूव ऑन करें.

ये भी पढ़ें- आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में समर सिंह का दोस्त संजय सिंह गिरफ्तार, एक्ट्रेस की मां ने दर्ज कराया था केस

फैंस ने शहनाज और सिद्धार्थ को दिया प्यार

बता दें कि शहनाज गिल पंजाबी की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस हैं. जिन्होंने ‘बिग बॉस 13’ में हिस्सा लिया था. जहां से उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली. वहीं शो में शहनाज और दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की दोस्ती को काफी पसंद किया गया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital