Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने प्रिंटेड मोनोकिनी में मचाया गदर, 48 की उम्र में भी गजब की फिटनेस, लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

शिल्पा शेट्टी इस वक्त इटली में हैं और अपने इस लेटेस्ट वकेशन की तस्वीर शेयर की है. शिल्पा ने जो फोटो शेयर की है उनमें वह स्विमसूट में नजर आ रही हैं. शिल्पा शेट्टी की इस तस्वीर पर राखी सावंत और फराह खान ने कॉमेंट किया है.

Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी अपने फिटनेस का काफी ध्यान रखती है. आपने देखा होगा कि एक्ट्रेस अक्सर अपने स्लिम फिगर को लेकर चर्चा में भी रहती हैं. इस समय भी वह अपनी एक ऐसी तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं जो उनके लेटेस्ट वेकेशन की है. शिल्पा शेट्टी इन दिनों इटली में घूम रही हैं और यहां से उन्होंने अपनी बेहद ही ग्लैमरस तस्वीर शेयर की है.

इन दिनों शिल्पा शेट्टी इटली के टस्कनी में हैं और प्रिंटेड मोनोकिनी में सन बाथ लेती नजर आ रही हैं. शिल्पा ने अपनी यह तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है. हाल ही में शिल्पा शेट्टी लंदन में थीं और अब वह इटली पहुंच गई हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा गया है, ‘टस्कनी के सूरज को प्राकृतिक थर्मल स्प्रिंग वॉटर से सेंकते हुए यह जगह स्वर्ग जैसी है, जो पिछले 3 हजार साल से पवित्र जल के लिए मशहूर है, जो समुद्र के बीच से निकलता है. जो भी व्यक्ति इस गर्म झरने के पानी के संपर्क में आता है उसे भी ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं. इसका अनुभव करके मैं अपने आपको बहुत भाग्यशाली और सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं.

शिल्पा की पोस्ट पर फराह खान ने कमेंट किया

शिल्पा के इस पोस्ट पर लोगो के जमकर रिक्शन सामने आ रहे है. इतना ही नहीं इंडस्ट्री से उनके दोस्तों ने भी खूब कमेंट किए हैं. फराह खान ने लिखा है, ‘ये हॉट स्प्रिंग और भी हॉट हो गया होगा शिल्पा.’ कुछ फैन्स ने लिखा है- शिल्पा और अनिल कभी बूढ़े नहीं हो सकते.

इस पोस्ट पर राखी सावंत ने भी रिएक्शन दिया

लोग शिल्पा की इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं. हालांकि इस पोस्ट पर शुरुआत में राखी सावंत ने कमेंट किया है और फायर इमोजी शेयर किया है. कई लोगों ने उन्हें अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करने के लिए ट्रोल करने की भी कोशिश की है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital