देश

‘हम वोटों की राजनीति नहीं करते..’, जातीय जनगणना पर कांग्रेस के हमलों के बीच बोले गृह मंत्री- इससे चुनावी नैय्या पार लगाना ठीक नहीं

Amit Shah On Caste Census: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के दरम्‍यान जाति आधारित जनगणना को कांग्रेस समेत अन्य विपक्ष दलों ने बड़ा मुद्दा बनाया हुआ है. अब तक कई गैर-भाजपा शासित राज्‍यों की सरकारें जाति जनगणना का कार्य करा चुकी हैं. उनके निशाने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) है, जो जाति जनगणना कराने की राजनीति को गलत ठहराती है. भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जाति जनगणना के मसले पर शुक्रवार (3 नवंबर) को बात की.

अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में बीजेपी का संकल्प पत्र जारी करने के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”इस मुद्दे पर हम पहले चर्चा करेंगे. सभी से चर्चा करने के बाद जो भी उचित निर्णय होगा हम बताएंगे. ऐसे मुद्दों पर बहुत सोच समझकर निर्णय लेना होता है, उचित समय पर हम बताएंगे” शाह ने जाति आधारित जनगणना को लेकर विपक्षी पार्टियों पर निशाना भी साधा, उन्‍होंने कहा कि हम राष्ट्रीय पार्टी हैं. हम वोटों की राजनीति नहीं करते हैं.

‘बीजेपी ने जाति जनगणना का कभी विरोध नहीं किया’

जाति जनगणना कराने का वादा करने वाले नेताओं को निशाने पर लेते हुए शाह ने कहा, ”इसके आधार पर चुनाव की नैय्या पार लगाना ठीक नहीं है.” उन्‍होंने यह भी कहा कि बीजेपी इसके खिलाफ नहीं है. बीजेपी ने इसका कभी विरोध नहीं किया है. मगर इसकी आड़ में वोटों की राजनीति नहीं करनी चाहिए. रायपुर में शाह ने कांग्रेस की मौजूदा सरकार पर हमला बोला.

राहुल बोले- हम करते हैं देश में जातिगत जनगणना की मांग

गौरतलब हो कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि बिहार में हुए जातिगत सर्वे की तरह हम भी कांग्रेस शासित राज्य में इस ओर बढ़ेंगे. हम देश में जातिगत जनगणना की मांग करते हैं. कांग्रेसियों की मानें तो पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद राहुल आगामी लोकसभा चुनाव में भी इस मुद्दे को उठाएंगे.

यह भी पढ़िए: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन चरम पर सियासत, होंगी ताबड़तोड़ रैलियां, 8 दिन में 14 सभाएं करेंगे PM मोदी

पांच राज्यों में चुनाव, वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी

इसी महीने अलग-अलग तारीखों पर छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव का मतदान होना है. ऐसे में कांग्रेस-जदयू और सपा समेत कई सियासी पार्टियां जाति आधारित जनगणना कराने के वादे कर रही हैं.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

4 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

5 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago