Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘इतनी बार तो गिरगिट भी रंग नहीं बदलता जितनी बार..’, AAP सुप्रीमो केजरीवाल ED के समक्ष पेश नहीं हुए तो विज ने बोला हमला

AAP supremo Arvind Kejriwal: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आम आदमी पार्टी के अगुआ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से ED दफ्तर में पूछताछ में शामिल होने को कहा था. हालांकि, वो दफ्तर नहीं पहुंचे.

anil Vij and Kejriwal

भाजपा के नेता और हरियाणवी मंत्री अनिल विज (इनसेट में केजरीवाल)

Anil Vij vs Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी के अगुआ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश नहीं हुए. इस पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने केजरीवाल को आड़े हाथों लिया है. विज ने आज केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा, “इतनी बार तो गिरगिट भी रंग नहीं बदलता जितनी बार केजरीवाल अपने रंग बदल रहे हैं”

अनिल विज बोले— “केजरीवाल ने 6-7 साल पहले ट्वीट किया था कि मेरा सिर शर्म से झुक जाता है जब ED, CBI के बुलाने पर राजनेता नहीं जाते. आज इनका वही सिर है या कोई और सिर है?”

anil Vij haryana

बता दें कि ED ने अरविंद केजरीवाल से 3 जनवरी 2024 को ED दफ्तर में पूछताछ में शामिल होने को कहा था. इससे पहले 21 दिसंबर को भी ED ने केजरीवाल को दिल्ली में शराब घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए पेश होने के लिए बुलाया था, लेकिन वह दिल्ली छोड़कर पंजाब पहुंच गए थे.

केजरीवाल ED के समन को गैर-कानूनी करार देते हुए विपश्यना के लिए निकल गए थे. विपश्यना-साधना के बाद अपने पोस्ट एक्स में​ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ​लिखा कि 10 दिन की विपश्यना साधना के बाद वहां से वापस लौटा आया हूं. उन्होंने लिखा, “इस साधना से असीम शांति मिलती है. नई ऊर्जा के साथ आज से हम फिर जनता की सेवा में लगेंगे. सबका मंगल हो!”

यह भी पढ़िए: ‘सत्य की जीत हुई…सत्यमेव जयते’, हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने पर बोले भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital