Bharat Express DD Free Dish

Mission Ujala: गंभीर बीमारी से जूझते गरीब परिवार के 3 बच्चों की जिंदगी में होगा उजाला, भारत एक्सप्रेस की खबर के बाद सांसद-विधायक ने किया इलाज का वादा

Mission Ujala news impact: भारत एक्सप्रेस के ‘मिशन उजाला’ के कारण एक गरीब परिवार के बच्चों की आंखें रोशन होने वाली हैं. कुशीनगर के 3 आंखों की गंभार बीमारी का सामना कर रहे हैं. आयुष्मान भारत कार्ड न होने के चलते उनका इलाज नहीं हो पा रहा था.

bharat express mission ujala

भारत एक्सप्रेस का 'मिशन उजाला'

Rohit Rai Edited by Rohit Rai

Bharat Express Mission Ujala: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के तमकुहीराज नगर में रहने वाले तीन बच्चे आंखों की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं. जन्म के बाद 5 साल तक ठीक रहीं आंखों को पता नहीं कौन-सी बीमारी हो गई. धीरे-धीरे उनकी रोशनी कम होने लगी. और फिर एक समय ऐसा आया, जब उनकी आँखों ने देखना बंद कर दिया. जिससे पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. पिता ने अपने बच्चों की रोशनी वापस लाने की बहुत कोशिश की और स्थानीय स्तर पर उनका इलाज कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उनके बच्चों को दिल्ली के एम्स में रेफर कर दिया. उनके इलाज को पैसे नहीं बचे.

भारत एक्सप्रेस ने इस पीड़ित परिवार की आप-बीती सुनी. इनका दुख-दर्द खबर के जरिए बयां किया. जिसके बाद भारत एक्सप्रेस के मिशन उजाला को ध्यान में रखते हुए कुशीनगर के सांसद विजय दुबे ने उनका एम्स में इलाज कराने और परिवार को आर्थिक मदद मुहैया कराने का भरोसा दिया है. देवरिया सदर के बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने भी पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया. वहीं, सीएमओ ने भारत एक्सप्रेस को ‘मिशन उजाला’ के लिए सराहा.

भारत एक्सप्रेस की खबर प्रकाशित होने के बाद सीएमओ सुरेश पटारिया ने तीन सदस्यीय टीम का गठन किया. ये टीम पीड़ित परिवार के घर जाएगी. वह ये जांच करेगी कि उनका आयुष्मान कार्ड क्यों नहीं बनाया गया था. इसके साथ ही बच्चों के इलाज व परिवार के लिए आर्थिक मदद की राह भी साफ हो जाएगी.

कुशीनगर के सांसद विजय दुबे ने भारत एक्सप्रेस को नए साल पर मिशन उजाला चलाने पर धन्यवाद दिया है. विजय दुबे ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की थी.

यह भी पढ़िए: आंखों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे गरीब परिवार के तीन बच्चे, इलाज के लिए दर-दर भटकते मां-बाप



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read