इंडिया गठबंधन को लोकसभा चुनाव में हो सकता है नुकसान
Bharat Express Opinion Poll: अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर चल रहे राजनीतिक सरगर्मियों को समझने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल और रोडमैप टू विन रिसर्च फर्म द्वारा देशव्यापी सर्वे किया गया है. जिसमें देश की जनता से अपने विचारों को साझा किया है. सर्वे में कई चौंकाने वाले आंकड़े भी सामने आए हैं. गौरतलब है कि चुनाव राम मंदिर निर्माण के मुद्दे को लेकर सियासी सरगर्मियां भी बढ़ी हुई हैं. सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं. ऐसे में हमारी सर्वे एजेंसी की टीम ने जनता का मूड जानना चाहा कि वो विपक्षी गठबंधन इंडिया को लेकर क्या सोचता है.
सर्वे के दौरान जनता से सवाल किया गया कि क्या राम मंदिर निर्माण के कारण इंडिया गठबंधन को लोकसभा चुनाव में नुकसान उठाना पड़ सकता है? तो इस पर जनता ने चौंकाने वाले जवाब दिए.
सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े
सर्वे के मुताबिक, 54 फीसदी लोगों ने इसका जवाब हां में दिया. उन्होंने का राम मंदिर निर्माण निर्माण का मुद्दा लोकसभा चुनाव में गठबंधन इंडिया को नुकसान पहुंचा सकता है. वहीं 37 फीसदी लोगों ने इसका नहीं में जवाब दिया है. इसके अलावा 9 फीसदी लोगों ने इसका पता नहीं में जवाब दिया है.
कितना बड़ा रहेगा राम मंदिर का मुद्दा
54 फीसदी- हां
37 फीसदी- नहीं
9 फीसदी- पता नहीं
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




